फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The foundation stone of the Working Women's Hostel was laid amid controversy and uproar.

Moradabad News: विवाद और हंगामे के बीच हुआ वर्किंग वूमेन हॉस्टल का शिलान्यास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
The foundation stone of the Working Women's Hostel was laid amid controversy and uproar.
मुरादाबाद। आशियाना कॉलोनी में नगर निगम की भूमि पर बनने जा रहे 56 बेड के वर्किंग वूमेन हॉस्टल का शिलान्यास सोमवार को विवाद और हंगामे के बीच हुआ। निगम के अधिकारी और कर्मचारी जैसे ही शिलान्यास के लिए पहुंचे तो कुछ महिला-पुरुष भी आ गए और उन्होंने जमीन को लेकर आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विरोध के चलते मौके पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी व प्रवर्तन दल की टीम एवं सिविल लाइंस पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने विरोध कर रहे लोगों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि जिस जमीन पर निर्माण कार्य शुरू हो रहा है उससे जुड़े सभी विवाद कोर्ट से समाप्त हो चुके हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने विरोधियों को संबंधित दस्तावेज भी दिखाए।
विज्ञापन

इसके बाद हंगामा शांत हुआ और विरोध करने वाले वहां से चले गए। इससे पहले कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) के परियोजना प्रबंधक रजनीश जायसवाल ने भी आशंका जताई थी कि निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों की ओर से विरोध किया जा सकता है। उन्होंने 20 सितंबर को थाना सिविल लाइंस को पत्र भेजकर निर्माण स्थल पर महिला और पुरुष पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में साफ कहा गया था कि जब भूमि की जेसीबी की मदद से सफाई कराई जा रही थी तब भी स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए यह कार्य रोक दिया था। नगर निगम मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 13.75 करोड़ रुपये की लागत से इस हॉस्टल का निर्माण करा रहा है। इसके लिए आशियाना कॉलोनी में न्यूरॉन हॉस्पिटल के पीछे की भूमि को चिह्नित किया गया है।

निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस हॉस्टल के बन जाने से शहर की कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुलभ आवास की सुविधा मिलेगी।
यह प्रोजेक्ट महिला सशक्तीकरण और नगरीय विकास की दिशा में अहम कदम साबित होगा। विरोध शांत होने और पुलिस बल की मौजूदगी में अब हॉस्टल का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed