फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The formless can exist in every element of creation: sunlight

निराकार सृष्टि के हर तत्व में विद्यमान हो सकता है : सूर्य प्रकाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The formless can exist in every element of creation: sunlight
मुरादाबाद। आर्य समाज स्टेशन रोड पर साप्ताहिक यज्ञ एवं सत्संग के तहत काशी शास्त्रार्थ एक सत्य की विजय विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का शुभारंभ पंडित वीरेंद्र आर्य ने राजेश नारंग और प्रभा नारंग की यजमानी में वैदिक रीति रिवाज से शुरू किया। शिवम आर्य ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत किया। डॉ. राम मुनि ने महर्षि दयानंद सरस्वती के अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का पाठ किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में वानप्रस्थी कपिल मुनि ने काशी शास्त्रार्थ के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि काशी के आनंद बाग में वेदों में मूर्ति पूजा पर शास्त्रार्थ हुआ।
विज्ञापन

काशी के 23 विद्वान वेदों में मूर्ति पूजा है के पक्ष में थे जबकि महर्षि दयानंद सरस्वती अकेले वेदों में मूर्ति पूजा नहीं है, के पक्ष में थे। शास्त्रार्थ कई दिनों तक चलने के बाद भी काशी के विशुद्धानंद, बाल शास्त्री जैसे बड़े-बडे विद्वान यह सिद्ध न कर पाये कि चारों वेदों के अमुख मंत्र में मूर्ति पूजा का वर्णन है। महर्षि दयानंद सरस्वती ने ऋग्वेद, यजुर्वेद आदि चारों वेदों के मंत्रों से सिद्ध किया कि परमपिता परमात्मा अकाय है, निराकार है, अजन्मा है, अनंत है, निर्विकार है, अनादि है, सर्वव्यापक है। आर्य विद्वान सूर्य प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि साकार एक स्थान विशेष तक ही सीमित रह सकता है लेकिन निराकार ही सृष्टि के हर तत्व में विद्यमान हो सकता है। इसलिए परमपिता परमात्मा का वेदों में कहीं भी साकार रूप के होने का उल्लेख नहीं है। इस मौके पर प्रधान डॉ. अभय श्रोत्रिय, मंत्री रमेश सिंह, आर्य ज्ञानेंद्र गांधी, डॉ. आलोक कुमार, अरविंद, आर्य बंधु निर्मल, आर्य राकेश कुमार, राजेश नारंग, दिनेश दीक्षित, सतीश मदान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed