फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The first wife said - I am coming, the groom and took hostage to the baraatis

पहली पत्नी बोली-मैं आ रही हूं, दूल्हे और बरातियों को बना लिया बंधक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:21 AM IST
सार

कोर्ट मैरिज छिपा कर दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे को बरातियों समेत युवती के परिजनों ने बंधक बना लिया।दुल्हन पक्ष के लोगों ने मामले की जानकारी नौगांवा सादात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।इस दौरान पुलिस द्वारा भीड़ को खदेड़ कर माहौल को शांत किया गया।

विज्ञापन
The first wife said - I am coming, the groom and took hostage to the baraatis

विस्तार

कोर्ट मैरिज छिपा कर दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे को बरातियों समेत युवती के परिजनों ने बंधक बना लिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। दूल्हे की पहली पत्नी से फोन पर बात की तो उसने कोर्ट मैरिज करना स्वीकार कर लिया। साथ ही कहा कि मैं मौके पर आ रही हूं... और वह थोड़ी देर में अमरोहा पहुंच गई। तीनों पक्षों को पुलिस थाने में ले गई। जहां समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव में किसान ने अपनी बेटी की शादी रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ तय की थी। युवक दिल्ली की किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है। किसी को पता नहीं था युवक पहले से शादीशुदा है। उसने मुरादाबाद जनपद की रहने वाली एक युवती से कोर्ट मैरिज कर रखी है। तय तारीख पर बुधवार को दूल्हा और उसके परिजन बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गए। यहां परंपरागत तरीके से दुल्हन के परिजनों ने बरात का स्वागत किया और शादी की रस्में पूरी होना शुरू कर दी गईं। सभी बारातियों और घरातियों ने खाना खाया।
विज्ञापन

बरात की चढ़त शुरू हो गई और बरात दुल्हन की दहलीज पर पहुंची भी नहीं थी कि तभी दूल्हे की पहली शादी से पर्दा उठ गया। थोड़ी देर में ये बात बराती और घरातियों में फैल गई। दूल्हे की पहली शादी की भनक जब दुल्हन पक्ष के लोगों को लगी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने बरात चढ़त रुकवा दिया। दूल्हा व अन्य बरातियों को स्कूल में बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने मामले की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगांवा सादात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पुलिस ने दूल्हे की पहली पत्नी को फोन कॉल की गई। उसने कोर्ट मैरिज की बात स्वीकार कर लिया। साथ ही उसने कहा कि वह भी गांव आ रही है। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि बरात लेकर आए दूल्हे की पहले से ही शादी होने की बात सामने आई है। जिसे दूल्हे की पहली पत्नी बताया जा रहा है वह महिला भी आ गई है। बरात को बंधक बनाने जैसी कोई बात नहीं है। तीनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। अगर दुल्हन के परिजन मामले में तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दूल्हे का बहनोई बरात चढ़त और फेरे जल्दी कराने के लिए दुल्हन पक्ष के लोगों पर बार-बार दबाव बना रहा था। बस इसी बात को लेकर दुल्हन पक्ष के लोगों को शक गहरा गया। उन्होंने जल्दबाजी की वजह पूछी तो दूल्हा और दूल्हे का बहनोई बगले झांकने लगे। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने मामले की तय तक पहुंचने की कोशिश की तो दूल्हे की पुरानी शादी से पर्दा उठता चला गया।

दूल्हे की पहली शादी और बरात के बंधक बनाने की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जहां सरकारी स्कूल में दूल्हे व बरातियों को बंधक बना रखा था, वहां पूरा मजमा लग गया। इस दौरान पुलिस द्वारा भीड़ को खदेड़ कर माहौल को शांत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed