फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The first semester examinations of Jambheshwar University will begin today.

Moradabad News: आज से होंगी जंभेश्वर विश्वविद्यालय की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The first semester examinations of Jambheshwar University will begin today.
अमरोहा। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आज से शुरू हो रहीं है। जेएसएच कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा नकल विहीन आयोजित होंगी। सचल दल से निगरानी भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं पहले 12 जनवरी से शुरू होनी थी, लेकिन बाद में परीक्षा की तारीख में संशोधन करते हुए 16 जनवरी कर दिया गया था। जेएसएच पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन 16 जनवरी से शुरू होकर 16 फरवरी तक चलेंगी। जबकि स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि कुलपति की मंशानुसार परीक्षाएं पूरी तरह से नकलविहीन आयोजित की जाएंगी। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं पहली पाली में नौ बजे से 11 बजे तक व स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी पहली पाली में ही आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

23 केंद्रों पर होगी परीक्षा
जेएसएच कॉलेज के प्राचार्य के अनुसार परीक्षा के लिए जिलेभर में कुल 23 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें जेएसएच पीजी कॉलेज अमरोहा, भगवती देवी महाविद्यालय मंडी धनौरा, एचडीएसडी महाविद्यालय दूल्हेपुर, हाशमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज अमरोहा, मुसव्विर हुसैन बाकरी मेमोरियल महाविद्यालय सैदनगली, रमाबाई आंबेडकर महाविद्यालय गजरौला, वाईएमएस कॉलेज धनौरा, झम्मनलाल पीजी कॉलेज हसनपुर, कुंदन सिंह मेमोरियल महाविद्यालय कौराला, राजकीय महाविद्यालय रहरा, अब्दुल रज्जाक डिग्री कॉलेज जोया, जय शिव महाविद्यालय बुडेरना, गिल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन कैलसा, सरदार बेगम मेमो. डिग्री कॉलेज हसनपुर, बाबा हरदेव सिंह महाविद्यालय धनौरा, भारतीय इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन देहरी खुर्रम, मून डिग्री कॉलेज धनौरा, अमर सिंह मेमो. डिग्री कॉलेज शेरपुर रोड धनौरा, आनंद डिग्री कॉलेज चाउपुरा, बदलू हसन मेमो. डिग्री कॉलेज जोया, एसएलजे डिग्री कॉलेज हाकमपुर, आबान एजुकेशन इंस्टीट्यूट जोया व राजकीय संघटक महाविद्यालय हसनपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed