फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The first goal is to strengthen the organization: Sanjay

संगठन में मजबूती लाना पहला लक्ष्य : संजय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
The first goal is to strengthen the organization: Sanjay
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम करेंगे। सभी का लक्ष्य 2024 का लोकसभा चुनाव है। पार्टी के लिए प्रदेश की 80 सीटें जिताना है। मुरादाबाद मंडल की सभी सीटों को भारी अंदर से जीतेंगे। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
भाजपा महानगर कार्यालय बुद्धि विहार में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं काे सम्मान मिलता है। कोई भी कार्यकर्ता ऊंचे पदों पर पहुंच सकता है। इसके लिए बस लगातार पार्टी के लिए कार्य करते रहना है। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि हमें निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करते रहना है। लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रदेश की सभी 80 सीटों को जिताने के लिए कार्य करना है। गिरीश वर्मा ने कहा कि संजय शर्मा बहुत पुराने कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन

उनके साथ युवा मोर्चा में बहुत समय तक कार्य करने का अवसर मिला है। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि वह छोटे भाई की तरह संजय शर्मा का सहयोग करते रहेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू कालरा ने कहा कि संगठन सबसे ऊपर है। संचालन कमल गुलाटी ने किया। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा को बधाई देने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष शैफाली सिंह, नगर निगम के उपनेता सुरेंद्र बिश्नोई, गौरव श्रीवास्तव, राहुल सेठी, निमित जायसवाल, विजयलक्ष्मी पंडित, राजेश रस्तोगी, राजीव गुप्ता, विपिन गुप्ता, नत्थू राम कश्यप, विनिता महरोत्रा, शीतल कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed