फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The first executive committee of the Guru Jambheshwar University Teachers' Association will be formed today.

Moradabad News: आज मिलेगी गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की पहली कार्यकारिणी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The first executive committee of the Guru Jambheshwar University Teachers' Association will be formed today.
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के लिए रविवार को मतदान के बाद पहली कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी का कहना है कि मतदान के बाद शाम को मतगणना कर परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में गुरु जंभेश्वर शिक्षक संघ चुनाव में तहत रविवार को मतदान प्रक्रिया की जाएगी। इसमें मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा और संभल जनपद के 468 शिक्षक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव प्रक्रिया में 27 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए एक पद होने की वजह से एक बैलेट रहेगा। वहीं उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और फुफुक्टा प्रतिनिधि के लिए अलग बैलेट होगा। दोनों बैलेट का रंग अलग-अलग रहेगा। शनिवार को सभी चुनाव अधिकारियों ने मतदान स्थल का निरीक्षण करने के बाद एक बैठक वर्धमान कॉलेज बिजनौर में की। उन्होंने मतदान को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराने के लिए कुछ निर्णय लिए। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. पीके सिंह का कहना है कि मतदान केंद्र में कोई पोलिंग एजेंट नहीं होगा। मतगणना में सभी कैंडिडेट या एजेंट उपस्थित रह सकते हैं, लेकिन चुनाव स्थल के लिए केवल मतदाता का ही प्रवेश होगा। अपना पहचान पत्र दिखाने के बाद ही मतदान कक्ष के लिए प्रवेश किया जाएगा। मतदान सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। सभी मतदाता को अपना फोटो खिंचवाने के बाद ही मतदान के लिए जाना होगा। मत पत्र पर निर्देशों के अनुसार उपलब्ध कराए गए स्केच पेन से सही का निशान लगाना होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना का कार्य प्रारंभ होगा। मतपत्रों की गिनती एक स्थान पर होगी। मत पत्तों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा विजेता को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed