फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Weather: Fog prevailed in Moradabad, cold intensified, making first day of year coldest since 2020

UP Weather: मुरादाबाद में छाया रहा कोहरा... ठिठुरन तेज, वर्ष 2020 के बाद सबसे ठंडा रहा साल का पहला दिन

Fri, 02 Jan 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 02 Jan 2026 02:21 AM IST
सार

नववर्ष 2026 का पहला दिन मुरादाबाद में पिछले पांच वर्षों की पहली तारीखों में सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 15.5 और न्यूनतम 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी कोहरे और नमी के कारण दिनभर धूप नहीं निकली और गलन बनी रही।

विज्ञापन
UP Weather: Fog prevailed in Moradabad, cold intensified, making first day of year coldest since 2020
मुरादाबाद में ठंड का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नववर्ष 2026 का पहला दिन पिछले पांच वर्षों की पहली तारीख की तुलना में सबसे ठंडा रहा। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री रहा। इससे पहले एक जनवरी 2020 को यह 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी के साथ बृहस्पतिवार को सीजन की सबसे ठंडी पूस की रात रही। उधर शुक्रवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। 

विज्ञापन

UP Weather: Fog prevailed in Moradabad, cold intensified, making first day of year coldest since 2020
मुरादाबाद में ठंड का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 29 दिसंबर की रात अब तक का सबसे कम तापमान रहने की आशंका जताई गई थी लेकिन तब पारा 8 डिग्री रहा था। इस बार नए साल के पहले दिन लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। सुबह-सुबह कोहरे की चादर में शहर लिपटा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Weather: Fog prevailed in Moradabad, cold intensified, making first day of year coldest since 2020
मुरादाबाद में ठंड का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

दोपहर में कोहरा जरूर छंटा लेकिन धूप नहीं निकली। शाम को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वातावरण में नमी 78 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके कारण लोगों को गलन का अहसास हुआ। मुरादाबाद एयरपोर्ट पर तैनात मौसम विभाग की टीम के मुताबिक आने वाले सात दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

UP Weather: Fog prevailed in Moradabad, cold intensified, making first day of year coldest since 2020
मुरादाबाद में ठंड का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। आसपास के हिल स्टेशनों से तुलना करें तो नए साल पर मुरादाबाद का पारा नैनीताल, देहरादून से भी कम रहा। बृहस्पतिवार को नैनीताल में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री रहा। देहरादून में भी यही स्थिति रही। जम्मू में दिन का तापमान 16 डिग्री और रात का 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 

UP Weather: Fog prevailed in Moradabad, cold intensified, making first day of year coldest since 2020
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

पिछले छह वर्षों में एक जनवरी का तापमान 
तारीख                      अधिकतम तापमान 
एक जनवरी 2020     14 डिग्री 
एक जनवरी 2021     18 डिग्री 
एक जनवरी 2022     21.2 डिग्री 
एक जनवरी 2023     17 डिग्री 
एक जनवरी 2024     18 डिग्री 
एक जनवरी 2025     20 डिग्री  
एक जनवरी 2026     15.5 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed