फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The firm was not found at the spot, and a report of GST evasion of Rs 2.55 crore was filed.

Moradabad News: मौके पर नहीं मिली फर्म, 2.55 करोड़ की जीएसटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The firm was not found at the spot, and a report of GST evasion of Rs 2.55 crore was filed.
मुरादाबाद। मझोला थाने में राज्य कर के सहायक आयुक्त ने फर्म संचालक के खिलाफ 2.55 करोड़ की जीएसटी चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जांच के दौरान मौके पर फर्म नहीं पाई गई लेकिन इस फर्म ने करोड़़ों के स्क्रैप का कारोबार कर 2.55 करोड़ की जीएसटी चोरी की है। एसआईटी इस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग खंड-4 के सहायक आयुक्त ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मझोला थानाक्षेत्र के खुशहालपुर गुरुद्वारा नानक दरबार गली नंबर-5 बैंक काॅलोनी निवासी रवि ने फर्म नेशनल ट्रेडर्स के नाम से 17 सितंबर 2022 को पंजीकरण कराया था। फर्म के जरिये इलेक्ट्रिक एल्युमिनियम स्क्रैप, पुरानी बैटरी समेत अन्य स्क्रैप का व्यापार किया गया। इस मामले में राज्य कर की एसआईबी ने 29 दिसंबर 2022 को फर्म की जांच की। जांच में आया कि रवि ने फर्म का पता रिहायशी इलाके का दिया था। मोहल्ले वालों ने बताया कि यहां नेशनल ट्रेडर्स नाम से कोई फर्म नहीं है। जांच के दौरान विभाग ने फर्म का पंजीयन निरस्त कर दिया। फर्म के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कागजातों की जांच की गई तो पता चला कि रवि ने 4.10 करोड़ रुपये का टर्नओवर किया है। इस आधार पर फर्म के ऊपर 28.99 लाख रुपये की आईजीएसटी, 34.94 लाख रुपये की सीजीएसटी और एसजीएसटी सहित कुल 63.94 लाख रुपये का टैक्स बनेगा। इस मामले में जीएसटी एक्ट की धारा 122 के तहत राज्य कर अधिकारी खंड-1 ने 26 दिसंबर 2025 को रवि को नोटिस जारी कर दिया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में उपायुक्त ने एक पक्षीय आदेश पारित कर वर्ष 2022-23 के लिए आईजीएसटी, सीजीएसटी, एसजीएसटी और अर्थदंड समेत कुल 2.55 करोड़ की देनदारी फर्म के ऊपर तय कर दी। फिर भी फर्म की तरफ से कोई पैरवी करने या पैसा जमा करने के लिए नहीं आया। इसके बावजूद फर्म की तरफ से बगैर कारोबार किए आईटीसी क्लेम कर दी गई।
विज्ञापन

राज्य कर अधिकारी का मानना है कि फर्म संचालक रवि ने अपने साथियों के साथ मिलकर बगैर खरीद-फरोख्त किए बिल ट्रेडिंग कर आईटीसी क्लेम कर दी है। यह कृत्य जीएसटी चोरी, साजिश और धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है। इस मामले में मझोला पुलिस ने रवि और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed