{"_id":"66b6bda02be571bece00c4d6","slug":"the-finance-company-agent-himself-had-fabricated-the-story-of-robbery-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-123622-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने खुद रची थी लूट की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने खुद रची थी लूट की कहानी
विज्ञापन
मंडी धनौरा। ऑनलाइन सट्टा खेलने से कर्ज में डूबे फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने खुद लूट की पटकथा लिखी थी। लोन की किस्त अपनी माता के खाते में जमा कराकर लूट की फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने एजेंट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 27 हजार रुपये व बाइक बरामद कर ली है।
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मथूट माइक्रोफिन कंपनी के रिलेशन ऑफिसर सोवित कुमार निवासी ग्राम शाहपुर थाना कांठ ने सात अगस्त को ग्राम चुचैला कलां के निकट अपने साथ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोवित ने रिपोर्ट में तीन युवकों पर लोन की किस्त में वसूल किए गए 56 हजार रुपये, दो एटीएम कार्ड व बाइक लूटने का आरोप लगाया था।
थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा करने के लिए सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। एसओजी व सर्विलांस टीम को भी घटना का खुलासा करने के लिए लगाया गया। सीओ का कहना था कि थाना पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी की फुटेज चेक की गई। कई सीसीटीवी में सोवित अकेले आते जाते दिखाई दिया। प्रथम दृष्टया लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर सोवित से कड़ाई से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान सोवित ने पुलिस को बताया कि ऑनलाइन सट्टा खेलने में उस पर काफी कर्जा हो गया था। सात अगस्त को लोन की किस्त के रुपये में 56 हजार रुपये की धनराशि मिलने पर उसके मन में लालच आ गया। उसने 27340 रुपये अपनी माता के खाते में जमा करा दिए और लूट की कहानी बना दी। पुलिस ने सोवित की निशानदेही पर एक खेत में छिपाकर रखी बाइक व बैग बरामद करा दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सोवित को जेल भेज दिया गया है।