फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The fear of drones reached the villages adjoining the city

Moradabad News: शहर से सटे गांवों तक पहुंची ड्रोन की दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The fear of drones reached the villages adjoining the city
मुरादाबाद। ग्रामीण क्षेत्र के बाद अब ड्रोन की दहशत शहर से सटे गांवों तक पहुंच गई है। पाकबड़ा और अगवानपुर में बृहस्पतिवार की रात ड्रोन देखा गया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई मजबूत साक्ष्य नहीं दिखा पाए। पुलिस ने ऐसे लोगों की तलाश शुरू कर दी है। जो शादी विवाह और अन्य कार्यक्रम में ड्रोन उड़ाते हैं।
विज्ञापन

जिले के कांठ, छजलैट और ठाकुरद्वारा क्षेत्र में पिछले कई दिन से ड्रोन उड़ाए जा रहे थे लेकिन पुलिस अब तक ड्रोन उड़ाने वालों को नहीं पकड़ पाई है। गांवों में युवा टोलियां बनाकर घरों की सुरक्षा कर रहे हैं। ड्रोन उड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस गांव-गांव गश्त कर रही है। संभल, अमरोहा और छजलैट गांव के बाद अब शहर से सटे अगवानपुर और पाकबड़ा क्षेत्र के गांवों में लोग दहशत में आ गए हैं। इन क्षेत्रों में ड्रोन देखे गए हैं। बुधवार रात एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह पुलिस टीम के साथ पाकबड़ा के गांव मौढ़ा तैय्या गांव पहुंचे और लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया गया कि पुलिस टीम ड्रोन उड़ाने वालों की तलाश में जुटी है। अचानक कहां से इतने ड्रोन आ गए और कौन इन्हें उड़ा रहा है। इसके लिए पुलिस टीमें शहर से लेकर ग्र्रामीण इलाकों तक ऐसे लोगों की जानकारी जुटा रही है जिनके पास ड्रोन हैं। शादी विवाह और कार्यक्रम में ड्रोन उड़ाने वालों से पूछताछ की गई है। हालांकि अब तक पुलिस ड्रोन उड़ाने वालों तक नहीं पहुंच पाई है।00
विज्ञापन


डीएम की अनुमति के बिना नहीं उड़ा सकते ड्रोन
मुरादाबाद। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि ड्रोन उड़ाने के लिए नियम हैं। ड्रोन उड़ाने के लिए डीएम से अनुमति लेनी होती है। अगर कोई व्यक्ति बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
ड्रोन देखा तो जागकर बिताई रात
अगवानपुर। नगर के मोहल्ला पझाया, सुलतान मियां वाली नई कॉलोनी और नियारियान के बाहरी बस्ती में बुधवार रात आसमान में चार ड्रोन उड़ने का दावा किया गया। बदरुद्दीन, सरताज, सलीम, फहीम, इकरार ने बताया कि रात करीब 11 बजे सबसे पहले सुलतान मियां की बस्ती में दो ड्रोन उड़ते दिखाई दिए। कुछ देर बाद दो अन्य मोहल्लों में तेज आवाज के साथ आसमान में ड्रोन मंडराने लगे तो लोग घबरा गए।। इसके बाद लोग अपनी अपनी छतों पर चले गए। कुछ लोग डंडे लेकर रातभर जगते रहे। महिला रिजवाना ने ड्रोन उड़ने के दौरान दो लोगों को देखने का दावा भी किया। रातभर लोग एक दूसरे को फोन पर जागकर मकानों की रखवाली करने की सलाह देते रहे। अगवानपुर में पुलिस की लैपर्ड और ईगल की गाड़ी रात भर इन मोहल्लों के आसपास गश्त करती रहीं।


00
प्रमुख महासचिव ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
- किसान यूनियन भानु के प्रमुख महासचिव जाहिद हुसैन ने सीओ सिविल लाइंस को एक पत्र लिखकर अगवानपुर के इन मोहल्लों में गश्त बढ़ाने की मांग की है। चारों ओर ड्रोन उड़ने के खौफ वाले माहौल में लोगों की मदद करने में सहयोग की मांग उठाई है। जाहिद ने बताया कि कस्बे के बाहरी नई पांच कॉलोनियों में ड्रोन और चोरों का खौफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed