फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The father of the child who was burnt by electric current filed a complaint against the officials

Moradabad News: करंट से झुलसे बच्चे के पिता ने अधिकारियों के खिलाफ दी तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The father of the child who was burnt by electric current filed a complaint against the officials
मुरादाबाद। लोधीपुर राजपूत गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घायल बच्चों में से तैमूर के पिता ने मझोला थाने में तहरीर देकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि घटना के बाद एसडीओ से लेकर जेई तक को कॉल की, लेकिन कोई मौके पर नहीं आया।
विज्ञापन

लोधीपुर निवासी इमरान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र तैमूर (सात) अपनी नानी के घर आया था। रविवार की शाम उनका बेटा समद के साथ खेल रहा था। अचानक बच्चे खेलते हुए लाइन की तरफ चले गए। छत से बिजली लाइन करीब एक फीट ऊपर है। इसी कारण दोनों बच्चे लाइन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

इस दौरान पड़ोस के लोगों ने डंडे से पीटकर दोनों को बचाया। उन्होंने कहा कि बिजली लाइन को हटाने के लिए कई बार विद्युत अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन किसी अधिकारी ने नहीं सुना। घटना के बाद जेई और एसडीओ को कॉल किया, लेकिन किसी ने न तो शटडाउन लिया और न कोई माैके पर पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष निर्मल सागर ने बताया कि घटना के बाद वह बच्चों का हाल जानने पहुंचे थे। इस घटना के लिए विद्युत विभाग के अधिकारी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed