फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The family reached the CMO office with the child's body, demanding action against the doctor

बच्चे का शव लेकर सीएमओ दफ्तर पहुंचे परिजन, डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
The family reached the CMO office with the child's body, demanding action against the doctor
मुरादाबाद। सीएमओ दफ्तर में गुरुवार दोपहर परिजन एक माह के बच्चे का शव लेकर पहुंचे। उन्होंने निजी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप कार्रवाई की मांग की। जांच कराकर कार्रवाई किए जाने के आश्वासन के बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

संभल जनपद मुकरापुर निवासी नवी वारिस ने बताया कि उसकी पत्नी शाहिस्ता परवीन ने एक माह पहले बेटे को जन्म दिया था। तब से ही बच्चे की तबीयत खराब चल रही है। 31 दिसंबर को बच्चे को गलशहीद थानाक्षेत्र में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नवी वारिस का आरोप है कि डॉक्टर ने बुधवार को बच्चे को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया था। बुधवार रात बच्चे की हालत बिगड़ी तो कॉल कर डॉक्टर से बात की। तब डॉक्टर ने दो- दो घंटे बाद दूध पिलाने की सलाह दी थी। बृहस्पतिवार सुबह बच्चे की मौत हो गई। पिता और अन्य परिजन बच्चे को लेकर गलशहीद थाने पहुंचे और उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाने से ये कहकर टरका दिया गया है कि इस मामले की शिकायत सीएमओ दफ्तर में कीजिए। इसके बाद परिजन शव लेकर सीएमओ दफ्तर में पहुंच गए और उन्होंने यहां भी डॉक्टर की शिकायत की। यहां जांच कराकर कार्रवाई किए जाने के आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। नवी वारिस का कहना है कि उसने जेवर बेचकर डॉक्टर को चालीस हजार रुपये दिए थे। गलशहीद थाना प्रभारी लोकेंद्र कुमार ने बताया कि परिजन थाने आए थे, लेकिन उन्होंने लिखित में कोई शिकायत नहीं की है। कुछ देर रुकने के बाद वह यहां से चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed