फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The family of MBBS student worried about the situation in Ukraine

यूक्रेन के हालात से एमबीबीएस छात्र के परिजन चिंतित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
The family of MBBS student worried about the situation in Ukraine
The family of MBBS student worried about the situation in Ukraine - फोटो : JPNAGAR
रूस और यूक्रेन के बीच बीते कई दिनों से युद्ध की आशंका बनी हुई है। ऐसे में भारत ने भी अपने नागरिकों और छात्रों को यूक्रेन से वापस लौटने की एडवाइजरी जारी की है। वहां पढ़ाई कर रहे देशभर के हजारों छात्रों में अमरोहा निवासी शाह आलम भी शामिल है। वहां एमबीबीएस कर रहे छात्र के परिजन चिंतित है। वह बेटे से लगातार संपर्क कर कुशलक्षेम पूछ रहे हैं। परिजनों की छात्र से हुई बातचीत के दौरान उसने खुद को सुरक्षित स्थान पर होना बताया है। छात्र के मुताबिक हालातों को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने परिजनों के बुलावे पर स्वदेश लौटने की इजाजत भी दी है।
विज्ञापन

अमरोहा के रहने वाले डॉ.जमशेद कमाल आईएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं। उनके बेटे शाह कमाल यूक्रेन में विन्नित्सिया नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहे हैं। डॉ.जमशेद कमाल के मुताबिक कोरोना संक्रमण के चलते सेशन देरी से शुरू हुआ था, इसलिए शाह कमाल चार दिसंबर को यूक्रेन गए थे। उन्होंने बताया कि जब से यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की आशंका बनी है और भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर यूक्रेन में पढ़ रहे विद्यार्थियों को स्वदेश लौटने के लिए कहा है। तभी से वह शाह आलम से संपर्क में है। उन्होंने बताया कि शाह आलम का कहना है वह विन्नित्सिया में रहते हैं, ये स्थान सुरक्षित है, लेकिन हालातों को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने छात्रों को अपने वतन लौटने की अनुमति दे दी है। डॉ.जमशेद ने कहा कि भारत सरकार और दूतावास पर पूरा भरोसा है कि कोरोना महामारी के समय में लोगों को दूसरे देशों से सुरक्षित निकाला था। वैसे ही यूक्रेन में हालात बिगड़ने से पहले बच्चों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा। किसी भी हालात में युद्ध टल जाए और सभी बच्चे सुरक्षित रहें, सलामत रहें यही दुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed