फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The family caught the girl who had come to court marriage with her lover

Moradabad News: प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुंची किशोरी को परिजनों ने पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
The family caught the girl who had come to court marriage with her lover
बिलारी (मुरादाबाद)। हरियाणा के पंचकूला से दो दिन पहले लापता किशोरी अपने प्रेमी के साथ बृहस्पतिवार सुबह तहसील में कोर्ट मैरिज करने पहुंची। उधर, मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर किशोरी के परिजन भी तहसील पहुंचे और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। तहसील में वकीलों के चैंबर के सामने ही किशोरी और युवक के परिजनों में जमकर खींचतान हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी-युगल और उनके परिजनों को थाने ले गई।
विज्ञापन

हरियाणा के पंचकूला निवासी 17 वर्षीय किशोरी का पंचकूला के ही रहने वाले 19 वर्षीय युवक से करीब छह माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवक पंचकूला में ही हेयर सैलून का काम करता है। 26 मार्च की दोपहर दो बजे किशोरी घर से गायब हो गई। तलाशने के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर उसके परिजनों ने पंचकूला के सेक्टर -16 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। साथ ही मोहल्ले की ही एक युवक पर किशोरी को गायब करने का आरोप लगाया। किशोरी के परिजनों ने पुलिस की मदद से दोनों के मोबाइल नंबर ट्रेस पर लगवा दिए।
विज्ञापन

उधर, युवक किशोरी के साथ बुधवार को मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के गांव करसरा में रहने वाली अपनी रिश्ते की मौसी के घर पहुंचा और किशोरी से शादी करने की बात कही। इस पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे युवक की मौसी-मौसा, मां और अन्य रिश्तेदार युवक और किशोरी को लेकर तहसील में पहुंचे और एक वकील के चैंबर में कोर्ट मैरिज रजिस्टर्ड कराने के कागजात तैयार कराने लगे। इसी दौरान किशोरी के परिजन भी तहसील में पहुंच गए और किशोरी को साथ ले जाने लगे। इस पर युवक पक्ष के लोग किशोरी को ले जाने का विरोध करने लगे। जिस पर दोनों पक्षों के बीच जमकर खींचतान होने लगी। हंगामा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल और उनके परिजनों को थाने ले आई। इस बाद पुलिस ने पंचकूला की सेक्टर-16 पुलिस को मामले की सूचना दी। बिलारी पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई पंचकूला सेक्टर-16 पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed