फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The faces of the mothers along with the children were glowing, the first day of the session was spent in fun

Moradabad News: बच्चों के साथ मम्मियाें के भी चेहरे खिले, मस्ती में बीता सत्र का पहला दिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The faces of the mothers along with the children were glowing, the first day of the session was spent in fun
मुरादाबाद। नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों के चेहरे खिले रहे। इसके साथ ही उनकी मम्मियां भी खुशी से चहक रहीं थीं। कहीं परिणाम पर चर्चा की गई तो कहीं हवन-पूजन हुआ। इसके साथ ही शिक्षकों ने भी बच्चों का तिलक लगाकर, आरती उतारी और फूलों की बारिश कर स्वागत किया। स्कूलों में पूरा दिन बच्चों का मस्ती के साथ बीता। मंगलवार को परिषदीय स्कूलों के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में सत्र का आगाज हुआ। वहीं सीबीएसई और आईसीएसई में सात अप्रैल तक सत्र की शुरुआत होगी। सत्र के पहले दिन के लिए स्कूलों में पहले ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। वार्षिक परीक्षा का परिणाम देकर विद्यार्थियों को आगामी कक्षाओं में प्रवेश दे दिया गया। मंगलवार को पहले दिन स्कूलों में छात्र-छात्रा पूरी तैयारी के साथ पहुंचे। विद्यार्थियों के साथ अध्यापकों में भी उत्साह दिखाई दिया। परिषदीय विद्यालयों में खास इंतजाम किए गए थे। बच्चों के साथ शिक्षकों ने सेल्फी लेकर पहला दिन यादगार बनाया तो कहीं अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया। पहले दिन स्कूलों को सजाया गया। नव प्रवेशित बच्चों का फूल माला पहनाकर स्कूलों में स्वागत किया गया। साथ ही विद्यालयो में खीर, हलवा आदि व्यंजनों को बनाया गया ।इसी के साथ जनपद भर के स्कूलों में से संचारी रोगों के रोकथाम के लिए स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने रैली निकालकर जागरूकता संदेश दिया।
विज्ञापन



स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ
मुरादाबाद। विकास भवन के सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ सीडीओ सुमित यादव ने किया। शिक्षकों व बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सजीव प्रसारण देखा। बच्चों को नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन पाठ्य पुस्तकें का वितरित की गईं और निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को निपुण विद्यालय प्रमाण पत्र दिए गए। एडी बेसिक बुद्धप्रिय सिंह ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का पहला चरण मंगलवार से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद द्वितीय चरण एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा। इस बीच 6 से 14 साल तक का कोई भी बच्चा विद्यालय में प्रवेश से न छूटे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान बीएसए विमलेश कुमार, बीईओ मुख्यालय राजेश कुमार, अमित कुमार सिंह, तेजपाल सिंह, तारा सिंह, डॉ हरनंदन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्कूल में किया हवन

मुरादाबाद। डिप्टी जगन्नाथ सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हवन कर किया। विद्यालय के अध्यक्ष गोविंद राम गुप्ता, व्यवस्थापक देवेश सिंह, मुकुल बंसल आदि ने आहूति देकर विद्यार्थियों की सफलता की कामना की। मुख्य यजमान संजीव, प्रधानाचार्य सुनील कुमार, गुंजन, कर्मवीर, देवेंद्र, अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed