{"_id":"69753414b1013cf25e097494","slug":"the-excitement-regarding-the-election-of-bar-council-member-increased-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110695-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बार काउंसिल सदस्य के चुनाव को लेकर तेज हुई सरगर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बार काउंसिल सदस्य के चुनाव को लेकर तेज हुई सरगर्मी
विज्ञापन
बिलारी। प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद के चुनाव के लिए आगामी 27 और 28 जनवरी को मुरादाबाद कचहरी में मतदान होने जा रहा है। इस चुनाव में 25 सदस्य पद के लिए प्रदेश भर से 333 प्रत्याशी मैदान में हैं। शनिवार को बिलारी तहसील में बार काउंसिल सदस्य पद के चुनाव को लेकर बैठकें होती रहीं और दिन भर सरगर्मी बनी रही।
लगभग सात साल के बाद बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद का चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में वही अधिवक्त मतदान कर पाएंगे जो प्रदेश बार काउंसिल से पंजीकृत होने के अलावा सीओपी धारक हैं। इस चुनाव में प्रदेश भर से 25 बार काउंलिस सदस्य चुने जाने हैं जिनके के लिए दो लाख 49 हजार वोटर मतदान में भाग ले रहे हैं। प्रदेश भर से 333 अधिवक्ता इस चुनाव में सदस्य पद के लिए प्रत्याशी हैं। पश्चिमी यूपी के मुकाबले पूर्वी यूपी से प्रत्याशियों की संख्या अधिक है। केवल इलाहबाद और लखनऊ जनपद से ही लगभग 150 अधिवक्ता चुनाव में प्रत्याशी हैं। प्रदेश में अलग अलग चरणवार जिलों में इस चुनाव का मतदान हो रहा है। मुरादाबाद में 27 और 28 जनवरी को मतदान होना है।
मुरादाबाद कचहरी समेत मुरादाबाद तहसील सदर, बिलारी तहसील और कांठ तहसील के 3554 अधिवक्ता मुरादाबाद कचहरी में तथा ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के 300 से अधिक अधिवक्ता ठाकुरद्वारा तहसील में मतदान करेंगे। प्रदेश बार काउंसिल के वर्तमान अध्यक्ष और कई पूर्व अध्यक्ष भी सदस्य पद के इस चुनाव के लिए मैदान में हैं। प्रदेश बार काउंसिल का सदस्य पद काफी प्रतिष्ठापूर्ण माना जाता है। इस चुनाव में मुरादाबाद कचहरी पर वकालत करने वाले तीन अधिवक्ता भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। शनिवार को सदस्य पद के चार प्रत्याशी बिलारी तहसील पहुंचकर यहां के वकीलों से मिले और चुनावी समर्थन मांगा। दिन भर बिलारी में इसी चुनाव को लेकर सरगर्मी बनी रही।
विज्ञापन
फोटो परिचय-07,08
27 और 28 जनवरी को बिलारी में न्यायिक कार्य स्थगित रखेंगे वकील
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन ने प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद के चुनाव मतदान को लेकर आगामी 27 और 28 जनवरी को बिलारी तहसील की सभी अदालतों में न्यायिक कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। शनिवार शाम बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की आपात बैठक में बार पदाधिकारियों ने कहा कि बिलारी तहसील के जो अधिवक्ता इस चुनाव में वोटर हैं उन सभी को हरहाल में मतदान करने मुरादाबाद जाना है। बैठक में सहमति बनी की चुनाव मतदान में व्यस्त रहने के कारण आगामी 27 और 28 जनवरी को बिलारी तहसील की सभी अदालतों में न्यायिक कार्य स्थगित रखा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और संचालन महासचिव सुनील कुमार सिंह ने किया। बैठक में तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष भगवान सरन माथुर, पूर्व अध्यक्ष अजयपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष चेतन्यपाल सिंह, चौधरी अनोद कुमार, तेज प्रताप सिंह, जबर सिंह, बिशन सिंह, सुमित चौधरी, सौरभ चौधरी आदि बार पदाधिकारी मौजूद रहे।