फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The driver of the exporter did wrong by showing obscene videos to minor girls

नाबालिग लड़कियों को अश्लील वीडियो दिखाकर गलत काम करता था निर्यातक का चालक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
The driver of the exporter did wrong by showing obscene videos to minor girls
मुरादाबाद। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर नाबालिग तीनों लड़कियों को खोज निकाला। इसके बाद कोतवाली में पीड़िताओं के पुलिस ने बयान दर्ज किए। पुलिस का दावा है कि 161 के बयान में एक लड़की ने आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि कार चालक उन्हें अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म करता था। इसके बाद पुलिस ने सीडब्ल्यूडी के टेलीकॉलिंग आदेश पर लड़कियों को चाइल्ड लाइन की सुपुर्दगी में दे दिया है, जहां सभी की काउंसलिंग की गई। अब शनिवार को पीड़िताओं को बाल कल्याण समिति की खंडपीठ के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों के साथ हुई घटना के मामले में हो रही लीपापोती को ‘अमर उजाला’ ने बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और तीनों लड़कियों और उनके साथ कार में मौजूद रहे लड़के को खोज निकाला। इस दौरान पुलिस को एक अन्य नाबालिग लड़का भी स्टेशन के पास मिल गया। इसके बाद पुलिस पांचों को कोतवाली ले गई, जहां लड़कियों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस सूत्रों का दावा है कि एक लड़की ने एफआईआर का समर्थन किया है। उसने बताया कि कार चालक अक्सर रेलवे स्टेशन पर आकर उन्हें अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ सोता था। हालांकि बाकी दो लड़कियां कुछ नहीं बता पा रही हैं। इसके बाद पुलिस लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल ले कर पहुंची। यहां लड़कियों ने मेडिकल नहीं कराया। इसके बाद पुलिस लड़कियों को सीडब्ल्यूडी कार्यालय ले गई, लेकिन तब तक खंडपीठ उठ चुकी थी। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष अमित कौशल ने बताया कि लड़कियों ने मेडिकल नहीं कराया है। उन्हें चाइल्ड लाइन भिजवा दिया गया है, जहां उनकी काउंसलिंग की गई। शनिवार को लड़कियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद इस मामले में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचकर बच्चियों की बांधी हिम्मत
मुरादाबाद। कार चालक और उसके मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराने वाली भाजपा महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री हेमा खत्री कोतवाली पहुंची और उन्होंने लड़कियों से बात कर उनकी हिम्मत बांधी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार को लड़कियों का मेडिकल कराने के बाद उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विवेचना में किसी अन्य की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अनिल यादव, एएसपी/सीओ कोतवाली
यह था मामला
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के इंपीरियल तिराहे के पास 13 नवंबर की शाम सात बजे निर्यातक का चालक लोकबहादुर तीन नाबालिग लड़कियों को अपनी कार में बैठाते हुए भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने पकड़ लिया था। इस मामले में कोतवाली में नेपाल निवासी लोक बहादुर और उसके मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी चालक जेल भेजा चुका चुका है। अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed