{"_id":"6685f1cf4dbb07c3100611d7","slug":"the-drain-built-two-months-ago-was-overflowing-moradabad-news-c-281-1-smbd1012-100305-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दो माह पहले बना नाला बारिश के पानी से बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दो माह पहले बना नाला बारिश के पानी से बहा
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
सुल्तानपुर फलेदा गांव में दो माह पहले बना नाला बारिश के पानी के साथ बह गया। इसके बाद गांव में जल भराव का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की नाला निमार्ण में मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री से निमार्ण किया गया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को हुई बारिश में पानी का बहाव अधिक होने के कारण नाले में लगी ईंटें, सीमेंट का जोड़ तोड़कर पानी के साथ बह गईं। इसके कारण गांव में जलभराव हो गया। गांव के लोगों ने नाले के मलबे को साफ किया और जलभराव की स्थिति को समाप्त किया। गांव निवासी जितेंद्र सिंह, मानवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, महावीर सिंह आदि ने बताया की बताया कि गांव में बारिश का पानी भरने का खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उनको जानकारी नहीं है। अगर कोई नाला टूटा है तो उसे सही करा दिया जाएगा।