फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The DNA science report was sent by the Forensic Science Laboratory after the strict approach of the court

अदालत के सख्त रुख के बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला ने भेज दी डीएनए रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
The DNA science report was sent by the Forensic Science Laboratory after the strict approach of the court
मुरादाबाद। बनियाठेर थानाक्षेत्र में दो साल पहले बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के मामले में अदालत ने सख्त रुख अख्तियार किया तो विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ के उप निरीक्षक ने बारह दिन में ही डीएनए रिपोर्ट भेज दी। रिपोर्ट भेजने में देरी करने पर अदालत ने उप निदेशक और अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। अपनी गर्दन फंसती देख अधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार कर संबंधित जनपद में भेजी है। विवेचक ने रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी है।
विज्ञापन

संभल जनपद के थाना बनियाठेर में लगभग तीन साल पहले दो वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में आरोपी अभी मुरादाबाद जेल में निरुद्ध है। मुकदमे की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट संख्या-3 सुभाष सिंह की अदालत में चल रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहम्मद अकरम ने बताया कि केस के विवेचक ने 20 नवंबर 2017 को खून से सने कपड़े से लिए गए नमूने को डीएनए जांच के लिए लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया था। जब तीन साल तक लखनऊ से रिपोर्ट नहीं आई तो अदालत ने प्रयोगशाला के उप निदेशक और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री कार्यालय को भी पत्र प्रेषित किया था। जिसके महज 12 दिन में ही उप निदेशक ने डीएनए रिपोर्ट तैयार कर संभल के एसपी को भेज दी। विवेचक की ओर से कोर्ट में रिपोर्ट पेश कर दी गई है। जिसमें खून से सने कपड़े की जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के संकेत भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed