फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The district administration is waiting for the report of the Revenue Council in the land scam.

Moradabad News: भूमि घोटाले में जिला प्रशासन को राजस्व परिषद की रिपोर्ट का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The district administration is waiting for the report of the Revenue Council in the land scam.
मुरादाबाद। धीमरी स्थित ग्राम समाज की जमीन घोटाले के मामले में जिला प्रशासन को प्रयागराज स्थित राजस्व परिषद बोर्ड के निर्णय का इंतजार है। इस मामले में तहसीलदार सदर का स्पष्टीकरण बोर्ड को भेजा गया है। वहीं जिला स्तर पर विभागीय भूमिका की जांच चल रही है।
विज्ञापन


धीमरी स्थित 13 बीघा सरकारी जमीन घोटाले के मामले में लेखपाल ने अमरजीत के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि अमरजीत ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से खतौनी में नाम चढ़वाया था। इसके बाद ग्राम समाज की सरकारी जमीन को पांच लोगों को बेच दिया था। इस मामले में बिलारी एसडीएम ने जांच के बाद जमीन खरीदने वाले लेखपाल तेहर सिंह को निलंबित कर दिया। तेहर पर अपनी पत्नी प्रियंका सिंह के नाम ग्राम समाज की जमीन खरीदने का आरोप था। इस मामले में शासन और राजस्व परिषद बोर्ड को रिपोर्ट भेजी गई है। बोर्ड के मांगने पर तहसीलदार का स्पष्टीकरण भेजा गया है। इस मामले में डीएम के निर्देश पर विभागीय भूमिका की जांच चल रही है। इधर सिविल लाइंस पुलिस ने भी इस मामले में विवेचना के लिए कर्मचारियों का बयान लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed