फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The desire to tie a rakhi to the brother remained unfulfilled

Moradabad News: अधूरी रह गई भाई को राखी बांधने की हसरत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
The desire to tie a rakhi to the brother remained unfulfilled
मुरादाबाद। अवंतिका कॉलोनी निवासी मोनिका और पूजा की भाई लक्ष्मण को राखी बांधने की हसरत अधूरी रह गई। दोनों बहनें एक दिन पहले ही बाजार से राखी खरीदकर लाई थीं। हादसे में लक्ष्मण की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों बहनों का रक्षाबंधन का दिन रोते हुए बीता।
विज्ञापन

सिविल लाइंस की अवंतिका कॉलोनी में रहने वाले गोपाल सैनी सब्जी बेचते हैं। उनका बेटा लक्ष्मण फर्म में नौकरी करता था। रविवार रात वह अपने दोस्तों के साथ ब्रजघाट से गंगाजल लेने गया था। गजरौला में सांड़ से टकराकर उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर लक्ष्मण के पिता गोपाल सैनी, मां रतन देवी, दो बहनें मोनिका और पूजा, छोटे भाई राज कुमार और राजेश चीख-चीखकर रोने लगे।
विज्ञापन

मृतक के भाई राजेश ने बताया कि दोनों बहनें मोनिका और पूजा एक दिन पहले ही तीनों भाइयों के राखी खरीदकर लाई थीं। सोमवार दोपहर में राखी बांधने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही हादसे में भाई की मौत ने सभी को तोड़ दिया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने दोस्तों पर लगाया गुमराह करने का आरोप
राजेश ने बताया कि रविवार रात घर के बाहर उसका भाई लक्ष्मण अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। रात में ही घर में बिना बताए ही वह दोस्तों के साथ बाइक से ब्रजघाट गंगाजल लेने चला गया था। भाई की हादसे में मौत हो गई, लेकिन उसके दोस्तों ने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी। भाई का आरोप है कि दोस्तों ने उन्हें बताया कि लक्ष्मण को पुलिस ने पकड़ लिया है। वह सुबह तक वापस आ जाएगा। देर रात गजरौला से पुलिस ने फोन किया तब परिजनों को हादसे की जानकारी हुई। इसके बाद भी दोस्त उन्हें गुमराह करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article