{"_id":"69c1a696741058fac6038c0c","slug":"the-demand-for-shifting-of-the-sub-registrar-office-gained-momentum-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111276-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: उपनिबंधक कार्यालय के स्थानांतरण की मांग ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: उपनिबंधक कार्यालय के स्थानांतरण की मांग ने पकड़ा जोर
Tue, 24 Mar 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय उपनिबंधक कार्यालय का स्थानांतरण पुराने भवन से तहसील परिसर में किए जाने की मांग ने सोमवार को फिर जोर पकड़ लिया। वकीलों ने पहले तो डीएम और एसडीएम से अपनी मांग रखी बाद में उपनिबंधक से मिलकर उनके रवैये पर नाराजगी जताई।
तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की सोमवार सुबह तहसील परिसर में आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में तय हुआ कि उपनिबंधक कार्यालय को तहसील बिलारी परिसर में स्थानांतरण कराने के लिए बार एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाए। बैठक के बाद तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में अनेक बार पदाधिकारी डीएम से मिले और अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि शासनादेश के पालन में उपनिबंधक कार्यालय का स्थानांतरण पुराने भवन से तहसील परिसर में कराया जाए।
बार पदाधिकारियों ने तर्क दिया कि वर्तमान में उपनिबंंधक कार्यालय भीड़ वाले पैंठ बाजार वाले इलाके में संचालित है जहां पार्किंग के लिए कोई जगह नहीं है। उपनिबंधक कार्यालय का संचालन तहसील परिसर में कराने के लिए बार एसोसिएशन अपना नया बना बार कक्ष बिना किसी शर्त के देने को तैयार है। बार का ज्ञापन मिलते ही डीएम ने तत्काल उपनिबंधक को तलब कर लिया और तहसील परिसर में कार्यालय संचालन में क्या दिक्कत हो सकती है इस बारे में जानकारी ली। बार के ज्ञापन के आधार पर डीएम ने एसडीएम और उपनिबंधक को जांच सौंपते हुए शीघ्र प्रस्तावित भवन की रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
डीएम से वार्ता के बाद जब उपनिबंधक बाहर आए तब बार पदाधिकारियों ने उन पर आरोप लगाया कि उपनिबंधक कार्यालय के स्थानांतरण की मांग में वह सहयोग नहीं कर रहे हैं। उपनिबंधक का कहना था कि यह मामला शासन स्तर का है क्योंकि पूर्व में स्थानीय सपा विधायक द्वारा भी इस मांग को प्रदेश विधानसभा की कार्रवाई में उठाया जा चुका है। तहसील बार एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि जरूरत पड़ने पर इस मांग को पूरा कराने के लिए बार एसोसिएशन आंदोलन भी करेगी।