फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The delay of the report will prepare the chain of dengue patients

रिपोर्ट में देरी बना देगी डेंगू की चेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
The delay of the report will prepare the chain of dengue patients
मुरादाबाद। एक ओर तो डेंगू का दायरा बढ़ रहा तो दूसरी ओर जांच की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। तीन दिन बाद भी गक्खरपुर के डेंगू आशंकित मरीजों की रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में इन मरीजों से डेंगू की नई चेन बन सकती है। फिलहाल गक्खरपुर के 24 डेंगू आशंकित मरीजों की एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग बुखार पीड़ितों की डेंगू और मलेरिया की जांच कराता है। डेंगू की जांच पहले रैपिड टेस्ट किट से की जाती है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट कराया जाता है। जब तक इन मरीजों को डेंगू आशंकित माना जाता है। एलाइजा टेस्ट की जांच की सुविधा सिर्फ जिला अस्पताल में है। पिछले तीन दिनों में गक्खरपुर के चौबीस डेंगू आशंकित मरीजों का सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन

इसमें शुक्रवार को भेजे गए दस सैंपल भी शामिल हैं। तीन बाद भी इसकी रिपोर्ट नहीं आ सकी है। अगर ये आशंकित मरीज डेंगू पीड़ित है तो इनसे संक्रमण फैलने का खतरा है। मच्छरों के जरिए डेंगू का वायरस दूसरे मरीजों भी पहुंच सकता है। ऐसे में डेंगू के मरीजों की चेन बन सकती है। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने बताया कि शनिवार और रविवार अवकाश होने से सैंपलों की जांच नहीं हो सकी है। आशंकित मरीजों को सीएचसी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed