फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The dead man's body was found hanging in the room

युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
The dead man's body was found hanging in the room
संभल। मोहल्ला प्रेमनगर में युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। परिजन किसी भी तरह के विवाद अथवा परेशानी से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी सोमपाल उर्फ सोनू (26) शादी विवाह समारोह में हलवाई का काम करता था। शुक्रवार की दोपहर सोमपाल घर ही था और पत्नी से सिर में मेहंदी लगवाई थी। शाम काम पर गई हुई थी। शाम के समय वह मकान में ऊपरी मंजिल के कमरे में चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आया, तो पत्नी ने ऊपर जाकर देखा। युवक कमरे की छत में लगे पंखे से साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। उसकी पत्नी की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आनन फानन उसे फंदे से नीचे उतारा। घटना की सूचना पर मां भी मौके पर पहुंच गई। युवक को सभी सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन बेटी है। पत्नी व मां का रो- रोकर बुरा हाल है। मां देववती ने उसके दो बेटे व उनके पिता गांव में रहते हैं, वह बड़े बेटे सोमपाल के साथ चंदौसी रहती है। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था और न ही किसी तरह की परेशानी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed