{"_id":"5f39a77a8ebc3e3d220562f2","slug":"the-dead-body-of-young-man-found-hanging-from-a-tree-city-news-mbd3593510178","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकलह से परेशान युवक ने पेड़ पर लटक का जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकलह से परेशान युवक ने पेड़ पर लटक का जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। थाना क्षेत्र के गिदौड़ा गांव में रविवार की सुबह एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिलने से गांव में हड़कं प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के मामा ने आत्महत्या की वजह गृह कलह बताई है।
छजलैट थाना क्षेत्र के संदौली गांव निवासी 24 वर्षीय वीरेंद्र सिंह फोटोग्राफी का काम करता था। चार अप्रैल को उसकी शादी पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गिदौड़ा में निवासी पूजा से हुई थी। युवक शादी के बाद गिदौड़ा गांव में ही रहने लगा। युवक के ससुर ने उसे किराए पर एक कमरा दिला दिया। शनिवार की शाम को सात बजे युवक पत्नी पूजा से अपने घर को जाने के लिए कहकर निकाला था, लेकिन रविवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर स्थित भट्ठे पर नीम के पेड़ में लटकी हुई मिली। उसकी मौत की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के मामा सुभाष सिंह ने बताया की वीरेंद्र सिंह अपनी सुसराल में रहता था वहीं पर उसकी सुसर और पत्नी से कहासुनी हुई, जिससे आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। सोमवार को पुलिस से मिलकर न्याय की मांग करेंगे। सीओ हाईवे रामसागर ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।