फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The dead body of a girl who had a love marriage with a youth of another community was found hanging

दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती का शव फंदे पर लटका मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a girl who had a love marriage with a youth of another community was found hanging
दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन

मुरादाबाद। पौने तीन माह पहले दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती का शव फंदे पर लटका मिला है। वह अपने पति के साथ किराये के मकान में रह रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पति, देवर और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मुगलपुरा थानाक्षेत्र के गोकुलदास मोहल्ला निवासी सन्नो बेगम की बेटी सना(22) की शादी दो साल पहले वारसी नगर निवासी सैय्यद रेहान के साथ हुई थी। शादी के बाद सना के प्रेम संबंध मुगलपुरा क्षेत्र के हाथी वाला मंदिर निवासी अजय दिवाकर से हो गए थे। पति से तलाक होने के बाद सना की नजदीकियां अजय के साथ और बढ़ गई थीं। 18 मई 2022 को सना ने सोनम बनकर अजय दिवाकर से शादी कर ली। अजय और सना उर्फ सोनम हरथला हिमगिरी कॉलोनी में अपनी बुआ के घर किराये पर रह रहे थे। मंगलवार रात सना का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अजय व आस पड़ोस के लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतार लिया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सूचना मिलने पर सना का भाई और मां भी मौके पर पहुंच गए थे। सना के भाई उस्मान ने पुलिस को बताया कि अजय आये दिन शराब पीकर सना के साथ मारपीट करता था। वह सना पर दबाव बना रहा था कि वह अपने मायके से दहेज लेकर आए। मां बेटे का आरोप है कि अजय, उसके भाई और पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर सना की हत्या की है। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सना की मौत फंदे पर लटकने से हुई थी। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि सन्नो बेगम की तहरीर पर अजय, उसके पिता ओम प्रकाश और भाई विक्की के खिलाफ दहेज हत्या में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed