{"_id":"67e1c33b0e1fbb865607acc5","slug":"the-dead-body-of-a-girl-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-room-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-608794-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीखती रही बहन: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव,पुलिस ने कब्जे में लिया, निर्यात फर्म में करती थी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीखती रही बहन: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव,पुलिस ने कब्जे में लिया, निर्यात फर्म में करती थी काम
Tue, 25 Mar 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:10 AM IST
सार
मझोला थाना क्षेत्र की एकता कॉलोनी में युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच
विस्तार
मझोला थाना क्षेत्र की एकता कॉलोनी में किराए पर रहनी वाली रजनी (25) का सोमवार को कमरे में फंदे से लटका शव मिला। शाम को छोटी बहन घर पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। छोटी बहन ने बताया कि रजनी ने तबीयत खराब होने की बात कहकर काम पर जाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर निवासी रजनी (25) अपनी छोटी बहन शीतल के साथ एकता काॅलोनी में किराए के कमरे में रहती थी। पुलिस ने बताया कि रजनी अपनी छोटी बहन के साथ पास में ही एक निर्यात फर्म में काम करती थी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह रजनी ने शीतल से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। इस कारण वह आज काम पर नहीं जाएगी। इसके बाद शीतल ड्यूटी पर चली गई। शाम को शीतल घर लाैटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिला। युवती के चीखने और शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तत्काल मझोला पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो कमरे में रजनी का शव पंखे से लटका मिला। माैके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मझोला थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि दोनों बहनों के पास से सिर्फ एक मोबाइल मिला। आसपास के लोगों से भी घटना के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल कसी। अभी रजनी की शादी नहीं हुई थी। अब परिजनों से पूछताछ की जाएगी।