फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The daughter of a brass merchant, along with her lover, had orchestrated the robbery at his house.

Moradabad News: पीतल कारोबारी की बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर घर में डलवाया था डाका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The daughter of a brass merchant, along with her lover, had orchestrated the robbery at his house.
मुरादाबाद। नागफनी के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में पीतल कारोबारी इमरान के घर रविवार की देर रात करोड़ों का डाका किसी और ने नहीं, उसकी बेटी अरीबा ने अपने प्रेमी अरशद के साथ मिलकर डलवाया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अरीबा, अरशद समेत वारदात में शामिल पांच युवकों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक अरीबा ने ही रिमोट से डिजिटल लॉक खोलकर बदमाशों को अंदर बुलाया था। पुलिस ने 47.24 लाख रुपये बरामद कर लिए। घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि मूलरूप से डिलारी थाना क्षेत्र के ढकिया निवासी कारोबारी इमरान अपने परिवार के साथ अकबर कंपाउंड में दो मंजिला मकान में रहते हैं। पीतल के अलावा उनका प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम भी है। इमरान को सोमवार को जिगर कॉलोनी स्थित मकान की रजिस्ट्री करानी थी। इसलिए उन्होंने रिश्तेदार, परिचित और पार्टनर से 1.20 करोड़ का कैश जुटाकर घर में रखा था। रविवार को कारोबारी की बेटी अरीबा का जन्मदिन था।
विज्ञापन


कारोबारी दोनों बेटियां अलीजा, अरीबा, बेटे अरीब और अरकान के साथ हाईस्ट्रीट स्थित रेस्टोरेंट में बेटी का जन्मदिन मनाने गए थे। रात करीब 12 बजे परिजन घर आकर सो गए थे। देर रात 3:30 बजे बदमाश घर में घुसे और परिवार को पिस्टल और तमंचे के बल पर धमकाकर 1.20 करोड़ नकद और करीब छह तोला सोना लूट ले गए थे। भागते समय डीवीआर और तीन मोबाइल भी ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह के नेतृत्व में आठ टीमों का गठन किया गया था। इसके बाद टीमों ने अलग-अलग एंगल पर काम शुरू किया। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पता चला कि घर में डिजिटल लॉक लगा था। जिसका रिमोट मकान के अंदर ही था। घर में छह सदस्य थे। घर के सभी सदस्यों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई। इसके अलावा आस-पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज भी बारीकी से देखी गई।

इससे पता चला कि कारोबारी की बड़ी बेटी अरीबा ने घटना से पहले और घटना के बाद अरशद वारसी नाम के युवक से फोन पर बात की थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश दो कारों से आए थे। पुलिस ने कैमरों की मदद से कारों को फॉलो किया और दिल्ली रोड पर टोल प्लाजा की फुटेज खंगाली। इससे कारों की डिटेल मिल गई।



इसी आधार पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मकदूमपुर निवासी अरशद वारसी, मझोला के मनोहरपुर निवासी कुलदीप, अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के बिजरा निवासी रवि कुमार, अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरिया भूड़ निवासी निक्की और कारोबारी की बेटी अरीबा को गिरफ्तार कर लिया।


एसएसपी के मुताबिक आरोपी अरशद और अरीबा ने बताया कि वर्ष 2018 से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। वह शादी करना चाहते थे लेकिन अरीबा के परिजन तैयार नहीं थे। इसलिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपियों से 47.24 लाख नकद, घटना में इस्तेमाल दो कार, पांच मोबाइल, तीन तमंचे, एक पिस्टल और कुछ अन्य सामान बरामद किया है। इस घटना में शामिल बाकी बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। डीआईजी मुनिराज जी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed