फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The daughter had killed the farmer along with the lover

बेटी ने की थी किसान की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The daughter had killed the farmer along with the lover
संभल के एएसपी कार्यालय पर असमोली के गांव भूड़ा बेगमपुर में हुई हत्या का खुलासा करते एसपी चक्रेश म - फोटो : SAMBHAL
संभल। प्रेम संबंध में बाधा बनने पर बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस का दावा है कि बेटी ने अपने पिता के गले पर पहला वार किया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए किसान की बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

17 नवंबर की रात असमोली थानाक्षेत्र के गांव भूड़ा बेगमपुर निवासी नौबत सिंह (55) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। किसान की पत्नी सावित्री ने रायां बुजुर्ग गांव निवासी असलम, लियाकत, बुद्धा, साबिर और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पुरानी रंजिश की वजह धान के रुपयों के लेनदेन को बताया गया था। पुलिस ने तत्काल सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग मिले। पुलिस ने क्लू की तहकीकात की तो जांच किसान की बेटी तक पहुंच गई। पुलिस ने जब किसान की बेटी रानी से पूछताछ की तो इस हत्याकांड की कहानी सुलझती नजर आई। पुलिस का दावा है कि किसान की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या करने की बात कबूल की है। पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि इस वारदात में हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव रहटौल फतेहउल्लागंज निवासी राहुल भी शामिल था। राहुल के उसके साथ प्रेम संबंध हैं। पुलिस ने आरोपी युवक को भी मनौटा से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के फूफा गांव भूड़ा बेगमपुर में रहते हैं। युवक का उनके घर आना-जाना था। इसी दौरान युवती के युवक से संबंध हो गए। युवती ने बताया कि एक दिन पिता ने उसे प्रेमी से बात करते वक्त पकड़ लिया था। इससे नाराज होकर पिता ने फोन और सिम तोड़ दिया था। पिता ने उसकी पिटाई भी की थी। परिवार के सदस्य उसकी दूसरी जगह शादी करना चाहते थे। इसी बात से नाराज होकर युवती ने पिता की हत्या करने की साजिश रची।
विज्ञापन

मां को सुनाई झूठी कहानी
संभल। रानी अपने पांच भाइयों में सबसे छोटी थी और इकलौती थी। युवती ने पिता की हत्या के बाद मां को उठाया और झूठी कहानी सुनाई कि जिन लोगों से रंजिश चल रही है वे लोग पिता की हत्या कर भाग गए। उसने उन्हें भागते हुए देखा है। पुलिस और मीडिया को भी यही कहानी सुनाई। पुलिस को प्राथमिक पड़ताल में ही रानी पर शक हो गया था, लेकिन सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने चाकू से और उसके प्रेमी ने गंडासे से किया था हमला
संभल। गांव भूड़ा बेगमपुर के लोगों को जब यह जानकारी हुई कि किसान की हत्या रंजिशन नहीं की गई बल्कि उसकी बेटी ने की है तो सभी को बावनखेड़ी का किस्सा याद आ गया। अमरोहा जिले के बावनखेडी गांव में शबनम ने 2008 में अपने परिवार के सात सदस्यों की अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की थी। ठीक वैसे ही रानी ने अपने पिता की हत्या की साजिश रची। इस साजिश में उसके प्रेमी राहुल ने भी उसका साथ दिया। 17 नवंबर की शाम को राहुल गांव भूड़ा बेगमपुर अपने फूफा के घर पहुंच गया था। देर रात 12 बजे करीब राहुल को रानी ने दूसरे गेट से घर में बुला लिया था। साथ ही गंडासा युवक को देकर खुद सब्जी काटने का चाकू लिया। दबे पांव युवक और युवती किसान के नजदीक पहुंचे थे। राहुल ने पुलिस को बताया है कि उसने किसान के मुंह को कपड़े से दबाया और युवती ने किसान के गले पर चाकू मारा और बाद में चेहरे पर कई हमले किए थे। इसके बाद उसने गंडासे से किसान के सिर पर हमला किया। इसके बाद वह गंडासे को पशुओं के चारे के नीचे दबाकर चला गया था।

किसान की हत्या के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। छानबीन में सामने आया कि जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है वे वारदात के समय घटनास्थल पर नहीं थे। टीमों ने कई बिंदुओं पर जांच की तो किसान की बेटी पर शक हुआ। छानबीन और सबूतों के आधार पर पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या करने की बात कबूल की। दोनों को जेल भेजा गया है।
चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed