{"_id":"69387ef698b46ea7ff0d58f1","slug":"the-crusher-belt-broke-and-fell-on-the-agm-at-the-sugar-mill-resulting-in-his-death-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110206-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चीनी मिल में कोल्हू की बेल्ट टूटकर एजीएम पर गिरी, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चीनी मिल में कोल्हू की बेल्ट टूटकर एजीएम पर गिरी, माैत
Wed, 10 Dec 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। लक्ष्मी जी चीनी मिल के मिल हाउस में कोल्हू संख्या एक के निकट सोमवार देर शाम पर्यवेक्षण कर रहे सहायक महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) सुनील कुमार भटनागर (55) की कोल्हू की बेल्ट टूटकर सिर पर लगने से मौत हो गई।
बिलारी चीनी मिल की चेन में गन्ने की पेराई के बाद मिल हाउस में लगे चार कोल्हू में रस निकाला जाता है। इंजीनियर सुनील कुमार भटनागर इसी मिल हाउस पर कोल्हू संचालन देख रहे थे। तभी कोल्हू के निकट की एक बेल्ट अचानक टूटकर सुनील कुमार भटनागर के सिर पर लगी और वह नीचे गिर पड़े। गिरते समय सीढ़ी के किनारे पर लगी लोहे ही जाली भी उनके सिर के दूसरे हिस्से में लग गई और वह बेहोश हो गए। मिल कर्मियों की सूचना पर बिलारी चीनी मिल के अधिकारी एजीएम इंजीनियर को अपने वाहन से तत्काल उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी हॉस्पिटल ले गए। वहां उपचार के दौरान इंजीनियर की मौत हो गई।
इंजीनियर की मौत की जानकारी मिलने पर कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया। सूचना पर बिलारी पुलिस मुरादाबाद के निजी अस्पताल पहुंची और इंजीनियर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना बिलारी पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार भटनागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। घटनास्थल की जांच हुई है। इस मामले में इंजीनियर के परिजनों से भी जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
बड़ी बेटी ने दी पिता के शव को मुखाग्नि
मंगलवार दोपहर ढकिया नरू श्मशान घाट पर इंजीनियर का अंतिम संंस्कार किया गया। उनकी बड़ी बेटी वानी ने पिता के शव को मुखाग्रि दी। इंजीनियर की अन्य बेटियां भी श्मशान घाट पर उपस्थित थीं। एजीएम सुनील कुमार भटनागर मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस अंतर्गत मोरा की मिलक आशियाना कॉलोनी के मूल निवासी थे। वह कई वर्ष तक गोंडा चीनी मिल में एजीएम रहे। एक साल पहले उन्होंने बिलारी चीनी मिल में एजीएम इंजीनियरिंग की जिम्मेदारी संभाली। वह अपने परिवार के साथ बिलारी चीनी मिल की आवासीय कॉलोनी के क्वार्टर में रह रहे थे। इंजीनियर के परिवार में पत्नी चित्रा भटनागर के अलावा तीन बेटियां वानी भटनागर, आकांक्षा भटनागर और इषिता भटनागर हैं। वानी अभी बीएमएस कर रही है, इषिता लखनऊ में पढ़ाई कर रही है और आकांक्षा गुरुग्राम की एक कंपनी में काम कर रही है।
सिर के बल गिरने से हुई एजीएम की मौत
स्थानीय लक्ष्मी जी चीनी मिल के उपाध्यक्ष सुभाष खोखर ने बताया कि सहायक महाप्रबंधक सुनील कुमार भटनागर की मौत फिसल कर सिर के बल गिरने से हुई है। मिल उपाध्यक्ष के अनुसार मिल हाउस पर काम देखते समय अचानक इंजीनियर सीढ़ी से फिसलकर सिर के बल गिर गए और बेहोश हो गए। बाद में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
000000
सपा विधायक ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई
बिलारी। स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान मंगलवार दोपहर बिलारी चीनी मिल के आवासीय इलाके में इंजीनियर के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
फोटो परिचय-01,02