फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The crowd kept raining sticks, the police did not get any news

Moradabad News: भीड़ बरसाती रही लाठियां, पुलिस को नहीं लगी खबर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The crowd kept raining sticks, the police did not get any news
मुरादाबाद। मंडी समिति पुलिस चौकी के पास पब्लिक गोकशी के आरोपी शाहेदीन को सजा देती रही। उसे डंडे और बेल्टों से बेरहमी से पीटा गया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि शोहदीन जमीन पर गिरा हुआ है और लोग पीट रहे हैं, लेकिन चंद कदमों की दूरी पर चौकी होने के बावजूद पुलिस को पहुंचने में आधे घंटे से अधिक का वक्त लग गया। खून से लथपथ हालत में गंभीर रूप से घायल शाहेदीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शाहेदीन के भाइयों का आरोप है कि चौकी पास में थी तो पुलिस को पहुंचने में इतना समय कैसे लग गए। कहां सो रही थी पुलिस।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में घटनास्थल का होने का दावा किया जा रहा है। दो वीडियो में लोग घेराबंदी कर शाहेदीन को पीटते दिख रहे हैं। दावा किया गया है कि रविवार देर रात तीन बजे की घटना है। जिसमें आवाज साफ आ रही है कि वह शाहेदीन को अपशब्द बोल रहे हैं और पीट रहे हैं। उसके साथियों के नाम भी पूछ रहे हैं। इसी बीच एक व्यक्ति बोल रहा है कि अभी और पिटाई करो। वरना उठकर भाग सकता है।
विज्ञापन

वीडियो में हमलावरों के चेहरे बचाने की कोशिश की गई लेकिन एक छोटी वीडियो में कुछ चेहरे देखे गए हैं। जिसमें एक हमलावर ने लाल रंग की जैकेट पहन रखी है जबकि दूसरे हमलावर ने नीले रंग की जैकेट पहन रखी है। यह पूरा घटना क्रम करीब आधे तक तक चला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक भीड़ शाहेदीन को इतना पीट चुकी थी कि वह चल भी नहीं पा रहा था। वीडियो में देखा जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में भी एक व्यक्ति शाहेदीन की पिटाई करता है। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने लोगों को वहां से हटाया। इसके बाद घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और भर्ती करा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर शाहेदीन के परिजन भी अस्पताल आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed