{"_id":"6a0f6ba92c9dba51e808b78c","slug":"the-crisis-deepens-in-buddhi-vihar-people-yearn-for-water-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-907411-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बुद्धि विहार में गहराया पेयजल संकट, पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बुद्धि विहार में गहराया पेयजल संकट, पानी को तरसे लोग
विज्ञापन
मुरादाबाद। वार्ड-16 के बुद्धि विहार क्षेत्र में इन दिनों पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। सेक्टर-3बी, 4ए, 4बी के लोग पिछले तीन-चार दिनों से कम प्रेशर की पानी सप्लाई से परेशान हैं। हालत यह है कि कई घरों में नलों से सिर्फ बूंद-बूंद पानी आ रहा है और आधे घंटे में मुश्किल से एक बाल्टी भर पा रही है।
सुबह के समय लोगों को नहाने, खाना बनाने और अन्य घरेलू कामकाज निपटाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पहले पहली मंजिल तक आसानी से पानी पहुंच जाता था, लेकिन अब मोटर चलाने के बाद भी टंकियां नहीं भर पा रहीं। कई परिवारों को नीचे से बाल्टियों में पानी भरकर ऊपर ले जाना पड़ रहा है।
बुद्धि विहार के सोशल मीडिया और व्हाट्सएप समूहों में भी लोग लगातार शिकायतें साझा कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूरे इलाके में पानी का दबाव बेहद कम है। लोगों ने आरोप लगाया कि नलकूप से कम प्रेशर पर पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं जलकल विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बिजली की समस्या के कारण ओवरहेड टैंक पूरी क्षमता से नहीं भर पा रहे हैं, जिससे सप्लाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद न तो स्थायी समाधान किया गया और न ही पानी के टैंकर भेजे गए। लोगों ने नगर निगम और पार्षदों से जल्द राहत दिलाने की मांग की है। महापौर विनोद अग्रवाल का कहना है कि जल्द समस्या दूर की जाएगी।
बोले लोग (फोटो)
पिछले चार दिनों से पानी का प्रेशर इतना कम है कि रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है। आधे घंटे में मुश्किल से एक बाल्टी भर पाती है। मोटर चलाने के बाद भी टंकी खाली रह जाती है। शिकायत के बावजूद अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।
- यश विजय राठौर
पहले पहली मंजिल तक आराम से पानी पहुंच जाता था, लेकिन ग्राउंड फ्लोर के नलों में भी सिर्फ धीमे प्रेशर से पानी आ रहा है। खाना बनाने और कपड़े धोने तक में दिक्कत हो रही है। मजबूरी में बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा।
- प्रियंका भटनागर
सुबह पानी आने का समय तय नहीं है। सप्लाई आती भी है तो प्रेशर इतना कम रहता है कि टंकियां नहीं भर पातीं। लोगों को हैंडपंप से बाल्टियों में पानी भरकर ऊपर ले जाना पड़ रहा है। गर्मी में यह समस्या और ज्यादा परेशान कर रही है।
- साधना
बच्चों और बुजुर्गों के साथ सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सुबह नहाने और पीने के पानी के लिए इंतजार करना पड़ता है। कई बार मोटर घंटों चलानी पड़ती है, फिर भी पर्याप्त पानी नहीं मिलता। विभाग को जल्द स्थायी समाधान करना चाहिए।
- शिमलेश शर्मा
क्षेत्र के लोग लगातार व्हाट्सएप समूहों में शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। पानी का दबाव इतना कम है कि वॉशिंग मशीन तक नहीं चल पा रही। नगर निगम और जलकल विभाग को मौके पर आकर समस्या की जांच करनी चाहिए।
- गोपाल शर्मा
गर्मी बढ़ने के साथ पानी की समस्या गंभीर हो गई है। सुबह घर का काम छोड़कर सिर्फ पानी भरने में समय निकल जाता है। कई घरों में पीने का पानी भी खत्म हो रहा है। शिकायत के बाद भी टैंकर तक नहीं भेजे गए, जिससे लोगों में नाराजगी है।
- नीता सक्सेना
हर साल गर्मियों में यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता। ओवरहेड टैंक पूरी तरह नहीं भरने का खामियाजा जनता भुगत रही है। लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए भी पानी बचाकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
- विकास चौधरी