फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The cousin of the accused of escaping the student was hanged from a tree and beaten up with sticks and belts

छात्रा को भगाने के आरोपी के मौसेरे भाई को पेड़ पर लटका लटकाकर डंडो और बेल्टों से पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The cousin of the accused of escaping the student was hanged from a tree and beaten up with sticks and belts
मुरादाबाद। दसवीं की छात्रा को भगाकर ले जाने के आरोपी के मौसेरे भाई को लोगों ने बंधक बना लिया। उसे पेड़ से बंधी रस्सी पर उल्टा लटका कर डंडों और बेल्टों से पीटा गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज करने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाला टैंट व्यवसायी पंकज सैनी 15 जुलाई को गांव में रहने वाली दसवीं की छात्रा को भगाकर ले गया था। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी का परिवार गांव छोड़ कर रिश्तेदारी में रह रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार को आरोपी का मौसेरा भाई रामपुर के टांडा क्षेत्र निवासी रवि सैनी पंकज की दोनों बहनों को छोड़ने गांव गया था।
विज्ञापन

वह मौसेरी बहनों को छोड़ कर वापस जा रहा था। इसी दौरान किशोरी के परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने रवि को पकड़ लिया और पेड़ से रस्सी बांधकर उसे उल्टा लटका कर डंडों और बेल्टों से बुरी तरह पीटा। यही नहीं आरोपियों ने खुद ही इस वाकये की वीडियो बनाकर वायरल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर पुलिस को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने गांव के ही संजीव, बंटी, सोनू, ब्रजेश और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज करने के बाद दो आरोपी ब्रजेश और उसके भाई सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि नामजद लोगों में सोमपाल शामिल नहीं है लेकिन पूछताछ में उसका नाम भी सामने आया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की भी तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed