फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The councilor told the food safety officer, I will teach a lesson by locking the room

चेकिंग करने पहुंचीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी से बोला, पार्षद कमरे में बंद कर सबक सिखाऊंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
The councilor told the food safety officer, I will teach a lesson by locking the room
मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में शुक्रवार को सपा पार्षद ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ अभद्रता की। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ छेड़खानी की और उन्हें कमरे में बंद सबक सिखाने की धमकी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पार्षद को पकड़ लिया। जिसे बाद में थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गलशहीद में सपा पार्षद अब्दुल करीम फारूखी के खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बांधा डालने की धाराओं में केस दर्ज कराया है। जिसमें पीड़ित अधिकारी ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर गलशहीद के पुख्ता सराय में अब्दुल करीम फारूखी की डेयरी का लाइसेंस चेक करने गई थीं। उन्होंने डेयरी के लाइसेंस मांगा तो पार्षद अब्दुल कलीम भड़क गया और उसने महिला अधिकारी से अभद्रता शुरू कर दी। शोर मचाया कर अपने अन्य साथी बुला लिए। आरोप है कि भीड़ ने महिला अधिकारी को घेर लिया। आरोपी धमकी देने लगे कि यहां आकर लाइसेंस चेक करने की हिम्मत कैसे हो गई। सूचना मिलने पर गलशहीद थाना प्रभारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और अधिकारी को बचाया। इसके बाद आरोपी पार्षद को भी पकड़ लिया। पुलिस पार्षद को लेकर थाने पहुंची तो सपा नेता और कार्यकर्ता जुट गए और हंगामा करने लगे। इसी बीच सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी भी थाने पहुंच गए। उन्होंने पार्षद को सही बताते हुए उसे छोड़ने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पार्षद को थाने से ही छोड़ दिया। थाना प्रभारी कपिल सिंह ने बताया कि पार्षद को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। केस दर्ज कर लिया गया है। केस में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- खाद्य विभाग की अधिकारी ने पार्षद अब्दुल करीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में थाने गया था। जहां से जमानत करा ली गई। - हाजी इकराम कुरैशी, सपा विधायक, देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed