फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The correct way to brush teeth is to clean them up and down

Moradabad News: दांतों को ऊपर-नीचे साफ करना ब्रशिंग का सही तरीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
The correct way to brush teeth is to clean them up and down
मुरादाबाद। 75 प्रतिशत लोग ब्रश करने का सही तरीका ही नहीं जानते। सबसे पहले मुलायम बालों वाले ब्रश का चयन करें। ब्रश करते समय दांतों को दोनों ओर दाएं-बाएं नहीं, बल्कि ऊपर व नीचे की ओर साफ करें। इसे वर्टिकल ब्रशिंग कहते हैं। इस तरह तीन मिनट तक ब्रश करने से दांतों के साथ मसूड़ों की सेहत भी दुरुस्त रहती है।
विज्ञापन

यह सलाह शहर के मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. अंकित कुमार ने दी है। उनका कहना है कि 24 घंटे में दो बार ब्रश जरूर करें। सुबह नाश्ते से पहले व रात को खाना खाने के बाद ब्रश करने से हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। जो लोग रोज ब्रश नहीं करते, भविष्य में उन्हें ही आरसीटी व फिलिंग करानी पड़ती है। डॉ. अंकित ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए हैं।
विज्ञापन


सवाल : मेरी उम्र 42 साल है। दाईं ओर ऊपर की दाढ़ में अकसर दर्द रहता है, मुझे लगता है कि इसमें कीड़ा लग गया है। इसके लिए क्या उपाय करना चाहिए।
- राजीव सिंह, कोठीवाल नगर
जवाब
इस अवस्था में आपके पास दो विकल्प हैं। पहला दांत के कीड़े को निकालने के बाद फिलिंग की सकती है। दूसरा यदि कीड़ा नस तक पहुंच गया है तो आरसीटी करानी पड़ सकती है। डॉक्टर जांच के बाद ही यह तय कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : मेरी उम्र 48 वर्ष है। दांत रोजाना साफ करता हूं तो मसूड़ों में दर्द होता है। दो दिन छोड़कर करने से दर्द नहीं होता, लेकिन इससे दांत साफ नहीं रहते। मुझे क्या करना चाहिए। - दुर्गेश मिश्रा, लाइनपार
जवाब : आपको ब्रश का चयन सही ढंग से करना होगा। अल्ट्रा सॉफ्ट ब्रश से सुुबह व रात में ब्रश करें। आपकी समस्या हल हो जाएगी।
सवाल : मेरी उम्र 53 साल है। मेरे दांत कमजोर हो गए हैं। ठंडा व गर्म पानी लगता है। मनपसंद खाना नहीं खा पाता हूं। क्या यह ठीक हो सकते हैं। - हरीश तोमर, मानपुर
जवाब : आप इसके लिए डॉक्टर की सलाह से पेस्ट ले सकते हैं। उससे ब्रश करने पर आपको राहत मिलेगी। इसके अलावा कुछ दवा के प्रयोग से आपके दांत ठीक हो जाएंगे।

सवाल : मेरी उम्र 77 साल है। लगभग सभी दांत टूट चुके हैं। क्या मैं नए दांत लगवा सकता हूं, इस उम्र में दांत लगवाने से कोई हानि तो नहीं होगी। - रामकिशन प्रजापति, बुद्धि विहार
जवाब : आजकल आधुनिक इंप्लाट पद्धति से फिक्स दांत लगाए जा सकते हैं। इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि ठीक से भोजन कर पाएंगे और सेहत में सुधार होगा।


सवाल : मेरी उम्र 28 साल है। रोजाना माउथ वाश इस्तेमाल करता हूं। चार दिन से एक तरफ के दांतों में अचानक झनझनाहट महसूस होती है। ठंडा पानी भी लगता है, मुझे क्या करना चाहिए। - राहुल अग्रवाल, दीनदयाल नगर
जवाब : अपने दंत रोग विशेषज्ञ से मिलकर दांतों की जांच कराएं। आपके दांत में कीड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article