{"_id":"67fec6a4adf6a46bfe0874d8","slug":"the-corporations-bulldozer-roared-against-encroachment-and-broke-the-ramp-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-623194-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अतिक्रमण पर गरजा निगम का बुलडोजर, तोड़ी रैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अतिक्रमण पर गरजा निगम का बुलडोजर, तोड़ी रैंप
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम और प्रवर्तन दल की टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध निर्माण तोड़े। टीम ने दिल्ली रोड, कांठ रोड और मंगल बाजार में अभियान चलाया गया।
मंगलवार सुबह निगम की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मंगल बाजार पहुंची और बाजार को लगने से रोक दिया। निगम की टीम के पहुंचते ही कई व्यापारी बिना दुकान सजाए ही लौट गए। जबकि, कई दुकानदारों ने दोपहर के बाद अपनी दुकानें खोली। उधर, कांठ रोड पर प्रवर्तन दल की टीम ने अकबर किले से हरथला तक अतिक्रमण हटाया। प्रवर्तन दल के एक दस्ते ने दिल्ली रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पुलिया पर बने अवैध रैंप को तोड़ा गया। यह कार्रवाई करीब पांच घंटे तक चली। फर्म की ओर से विरोध भी किया गया, लेकिन निगम की कार्रवाई जारी रही। पुलिया पर बने रैंप की वजह से नाले का पानी नहीं बह पा रहा था। प्रवर्तन दल की टीम ने जेसीबी की मदद से रैंप को तोड़ दिया।
पाकबड़ा में बीस घरों के तोड़े चबूतरे
पाकबड़ा। नगर पंचायत और राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मंगलवार को दोपहर कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने 20 घरों के चबूतरे तोड़ दिए। कस्बा निवासी सेवी शर्मा ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी। चामुंडा मंदिर से लेकर डाकघर तक लोगों ने अपने घरों के आगे सड़क पर चबूतरा बनाकर सड़क पर अतिक्रमण कर लिया था। नगर पंचायत और राजस्व विभाग ने मंगलवार दोपहर जेसीबी लाकर अतिक्रमण तोड़ दिया।