फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The corporation's action was limited to just a notice

Moradabad News: सिर्फ नोटिस तक ही सिमटी निगम की कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The corporation's action was limited to just a notice
मुरादाबाद। मानसून करीब है। हर मानसून में जर्जर भवनों से दुर्घटनाओं की खबर सामने आती रहती हैं। इससे कई बार जनहानि भी होती है। लेकिन, इन भवनों को जर्जर घोषित करने के बाद नगर निगम आगे की कोई कार्रवाई नहीं कर पाता है।
विज्ञापन

निगम सिर्फ नोटिस देकर इन भवन स्वामियों को सचेत कर देता है कि उनका भवन जर्जर हो चुका है। इसे खुद ही गिरा लें, वरना किसी भी तरह की दुर्घटना पर यह जिम्मेदारी स्वयं भवन स्वामी की ही होगी। नगर निगम ने अब तक कुल 92 भवनों को जर्जर घोषित किया है, लेकिन इन सभी भवनों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस ही चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन

निगम के मानकों के अनुसार एक मकान या भवन निर्माण की आयु 40 से 50 साल तक होती है। उसके बाद उसकी हालत रहने लायक नहीं रहती है। ऐसे में भवनों का सर्वे कर उसे जर्जर घोषित किया जाता है। निगम के निर्माण विभाग के अभियंता ऐसे कमजोर भवनों को चिह्नित करते हैं। अगर भवन कमजोर मिलता है तो उसे जर्जर घोषित कर स्वामी को भवन जर्जर होने का नोटिस दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस में बताया जाता है कि भवन की हालत जर्जर है और उसे कंडम घोषित किया जाता है। इसलिए इसे स्वत: ही ध्वस्त करा दें। हर वर्ष बरसात से पहले इस तरह का नोटिस भवन स्वामियों को दिया जाता है। लेकिन निगम के पास इसका कोई भी रिकॉर्ड मौजूद नहीं होता कि भवन स्वामियों ने वह भवन ध्वस्त किए या नहीं। न ही इस मामले में आगे कोई कार्रवाई होती है।


- भवन के जर्जर होने की शर्त
- भवन निर्माण हुए 50 वर्ष से अधिक होने पर
- अभियंताओं की जांच में कमजोर पाए जाने पर
- भवन का कोई हिस्सा गिरता है तो जांच के बाद जर्जर पाया गया हो


- भवनों की जांच पूरी करने के बाद उसे जर्जर घोषित किया जाता है। इसके बाद भवन स्वामी को सूचना के तौर पर नोटिस दिया जाता है। अबतक 92 भवनों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस भेजा गया है। - दिनेश सचान, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed