{"_id":"68128d88d748bfad0503ac5b","slug":"the-constable-accused-of-raping-a-teenager-surrendered-in-court-after-two-months-and-was-sent-to-jail-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-634246-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी सिपाही का दो माह बाद कोर्ट में सरेंडर, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी सिपाही का दो माह बाद कोर्ट में सरेंडर, भेजा गया जेल
विज्ञापन
मुरादाबाद।
किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही मोनू आर्य ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दो माह से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने 30 जनवरी 2025 को मूंढापांडे थाने में भगतपुर के मिलक मेवाती गांव निवासी मोनू आर्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपी मोनू यूपी पुलिस में सिपाही है। वह सीतापुर में तैनात है। छह साल पहले सिपाही का उसके घर आना-जाना था। उस वक्त पीड़िता नाबालिग थी।
सात जुलाई 2019 की दोपहर करीब ढाई बजे आरोपी उसके घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना ली। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे बालिग होने पर शादी करने का झांसा देकर शांत करा दिया था। पीड़िता जब बालिग हो गई और शादी की बात कही तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया था। मूंढापांडे थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी सिपाही मोनू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।