{"_id":"679a8dcd08397f4ee00da88f","slug":"the-condition-of-anganwadi-centers-of-74-gram-panchayats-will-improve-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-107024-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 74 ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों की सुधरेगी दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 74 ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों की सुधरेगी दशा
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। कायाकल्प योजना के तहत क्षेत्र की 74 ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा सुधरेगी। ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ सुरेश चंद्र गुप्ता और एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी देते हुए इसके लिए आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।
बैठक में दोनों अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देश के अंतर्गत क्षेत्र की सभी 74 ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत काम होंगे। योजना के 18 पैरामीटर के अंतर्गत पानी, शौचालय, बाउंड्री, बच्चों को पढ़ाने की पेंटिंग आदि की व्यवस्था आंगनबाड़ी केंद्रों में की जाएगी।
समीक्षा में फैमिली आईडी बनाने के दिए गए लक्ष्य 8240 के विपरीत अभी तक कुल 1744 परिवारों की फैमिली आईडी बनाने पर सीडीओ की नाराजगी के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही पंचायत सहायकों को फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। पंचायत भवनों को अपडेट करने और उसमें सफाई, पुताई आदि की व्यवस्था करने के लिए भी निर्देश दिए गए। बैठक में बीडीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीएम आवास योजना के सर्वेयर को मुरादाबाद में परियोजना निदेशक प्रशिक्षण देंगे। इसलिए सभी सर्वेयर वहां पर समय से पहुंचे।