फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The city residents became emotional upon witnessing the reunion of Shri Ram and Bharat.

Moradabad News: श्रीराम-भरत मिलाप देख भावुक हुए नगरवासी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The city residents became emotional upon witnessing the reunion of Shri Ram and Bharat.
कांठ। नगर में बुधवार शाम श्री रामलीला मंच समिति (अस्थायी) के तत्वावधान में श्रीराम-भरत मिलाप शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में भगवान श्रीराम और भरत के मिलाप का दृश्य देखकर नगरवासी भावुक हो गए। वहीं शोभायात्रा में सुसज्जित श्रीराम का सिंहासन आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर नगर के निर्धारित मार्गों से होते हुए मुख्य बाजार स्थित वैश्य विश्नोई शिव मंदिर पहुंची। वहां भगवान श्रीराम और भरत का मिलाप हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण दृश्य का आनंद लिया। इसके बाद शोभायात्रा पुनः रामलीला मैदान के लिए रवाना हुई। इसमें भरत और शत्रुघ्न प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता को साथ लेकर अयोध्या पहुंचे। श्रीराम के अयोध्या लौटने का समाचार मिलते ही अयोध्यावासी खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

पुष्पक विमान से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के अयोध्या पहुंचने का भी दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान भरत और शत्रुघ्न के साथ अयोध्या के मंत्री और प्रजा ने भगवान श्रीराम के चरणों में नमन किया। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह और कस्बा चौकी प्रभारी राहुल राघव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं रामलीला समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed