{"_id":"688e77ceedbafdebbf058a2e","slug":"the-city-is-painted-in-saffron-colour-kanwadis-are-everywhere-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-700510-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भगवा रंग में रंगा शहर... हर तरफ कांवड़ियों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भगवा रंग में रंगा शहर... हर तरफ कांवड़ियों की धूम
विज्ञापन
मुरादबाद। दिल्ली हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक हर तरफ कांवड़ियों की धूम है। भगवा कपड़े पहने भोले के भक्त दिखाई दे रहे हैं। कांवड़ियों के वाहनों की वजह से दिन में कई बार जाम लगा। पाकबड़ा जीरो प्वाइंट से लेकर फव्वारा चौक तक पुलिस को जगह-जगह वनवे की व्यवस्था करने पड़ी।
महानगर की अलग अलग कॉलोनियों, मोहल्लों से शनिवार सुबह ही कांवड़ियों के जत्थे ब्रजघाट के लिए रवाना शुरू हो गए थे। बरेली, बदायूं, रामपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत के कांवड़िये भी शहर से गुजरते रहे। पीलीकोठी चौराहे से फव्वारा के बीच हरिद्वार से आने वाले जत्थों के वाहनों की वजह से जाम लग गया।
पुलिस को पीली कोठी चौराहे से फव्वारा की ओर बाइक और कारों के लिए वनवे की व्यवस्था करनी पड़ी। एक साइड केवल कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दी गई थी। पीलीकोठी चौराहे से पीएसी तिराहे तक भी यही व्यवस्था करनी पड़ी। साईं मंंदिर से लेकर चौधरी चरण सिंह चौक तक भी पुलिस को दिन में कई बार सड़क पर वनवे की व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस बल तैनात किया गया है। कांठ रोड और दिल्ली रोड पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर वनवे की व्यवस्था करनी पड़ी।