{"_id":"693738743af6f4f3a40f0e24","slug":"the-chief-minister-is-busy-preparing-the-ground-for-elections-in-the-division-under-the-pretext-of-sir-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-787659-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एसआईआर के बहाने मंडल में चुनावी जमीन तैयार करने में जुटे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एसआईआर के बहाने मंडल में चुनावी जमीन तैयार करने में जुटे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसआईआर समीक्षा के बहाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंडल में 2027 की चुनावी जमीन तैयार करने में जुट गए। सोमवार को सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में पार्टी के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को आगामी चुनाव के मद्देनजर एसआईआर में लापरवाही नहीं बरतने की नसीहत दी। कार्यकर्ताओं को वहीं काम दिया तो आगामी चुनाव के लिए जरूरी है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री अभी से 2027 के लिए चुनावी मोड पर हैं।
मुख्यमंत्री ने एसआईआर समीक्षा के दौरान विपक्षी दलों के जन प्रतिनिधियों को नहीं बुलाया। बैठक में सिर्फ पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एसआईआर के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए आवश्यक योजनाओं को लागू कराने की जिम्मेदारी सौंप दी। अधिकारियों को भी विकास परियोजनाओं को तेज करने के निर्देश दिए। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री ने 2027 के चुनावी जमीन को तैयार करना शुरू कर दिया है। विपक्षी दल सपा और कांग्रेस अभी एसआईआर में व्यस्त हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों का एक बड़ा वोट बैंक खड़ा करने में जुट गए हैं। इस बात का संकेत उन्होंने जनप्रतिनिधियों को भी इशारों में दे दिया है।
भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि बूथ अध्यक्षों के सक्रिय होने पर कई प्रकार के फीडबैक सामने आने लगेंगे। किन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। कितने लोग जरूरतमंद हैं। पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि बनवाने के पीछे वोटरों के संख्या में इजाफा करना है। इसी वजह से हर वार्ड में पात्रों को लाभ दिलाने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इसका लाभ 2027 के चुनाव में प्रत्याशियों को मिलेगा। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि भाजपा फरवरी 2026 के बाद 2027 का चुनावी बिगुल फूंक देगी। पार्टी मई और जून का इंतजार नहीं करेगी। अभी विपक्षी दल अन्य कार्यों में व्यस्त हैं। विपक्षी दलों को मात देने के लिए अगले दो माह में पार्टी अन्य कार्यक्रम भी लाएगी।