फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The chairman of the cooperative union got the animals

Moradabad News: शादी समारोह के लिए सहकारी संघ के सभापति ने घर में कटवा दिए पशु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
The chairman of the cooperative union got the animals
अगवानपुर (मुरादाबाद)। कस्बे के एक मोहल्ले में रविवार को सहकारी संघ के सभापति आले नवी ने अपने घर में पशु कटवा दिए। बताया जा रहा है कि रविवार को आले नवी की बेटी शादी थी। मेहमानों के लिए पशु काटे गए थे। पुलिस ने मौके से 120 किलो मीट बरामद किया है। आले नवी और उनके बेटे के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर निवासी आले नवी सहकारी संघ जवाहर नगर सीमित सोसाइटी में सभापति हैं। रविवार को आले नवी की बेटी की शादी का कार्यक्रम था। पुलिस के मुताबिक उन्होंने मेहमानों के लिए अपने मकान में अवैध रूप से पशु कटवा दिए। इस दौरान पुलिस को सूचना मिल गई। अगवानपुर चौकी इंचार्ज मेघराज सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मकान में छापा मार दिया। पुलिस को मौके से 120 किलो मीट और पशु काटने के औजार मिल गए। कटान में शामिल आले नवी मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से सभापति के बेटे शहनावाज को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने जेसीबी से जंगल में गड्ढा खुदवाकर मीट दबवा दिया। पुलिस ने आरोपी आले नवी और उनके बेटे के खिलाफ पशु क्रूरता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आले नवी का कहना था कि मीट फैक्टरी से लाया गया था। उन्होंने अपने घर में पशु नहीं कटवाए हैं। पुलिस को मीट का बिल दिखाने का प्रयास किया। पुलिस ने बिल देखे बिना ही कार्रवाई कर दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि एक मकान में पशु का कटान होता मिला। लोग मीट फैक्टरी से लाने की बात कर रहे थे, लेकिन कोई बिल नहीं दिखा पाए। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article