फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The car went out of control and overturned in a sugarcane field 80 meters away from the highway.

Moradabad News: अनियंत्रित होकर हाईवे से 80 मीटर दूर गन्ने के खेत में पलटी कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The car went out of control and overturned in a sugarcane field 80 meters away from the highway.
बिलारी। थाना क्षेत्र में मुरादाबाद आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेवरखास गांव के निकट शनिवार देर रात नीलगाय से बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर 80 मीटर दूर गन्ने के खेत में जा पलटी। हालांकि कार सवार युवकों को मामूली चोटें आईं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

बिलारी नगर के मोहल्ला ठाकुरान में सरकारी अस्पताल के निकट निवासी अनवार का बेटा सुहैल, खलील अहमद का बेटा अमन और मोहम्मद आलम का बेटा अन्नू तीनों दोस्त हैं और एक साथ एक ही कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। निकटवर्ती कुंदरकी नगर में सुहैल की रिश्तेदारी में दावत का कार्यक्रम था, इसी में शामिल होने तीनों दोस्त सुहैल की ऑल्टो 100 कार से जा रहे थे। कार को स्वयं सुहैल चला रहा था। शनिवार देर रात लगभग नौ बजे जैसे ही उनकी कार तेवरखास गांव के सामने पेट्रोल पंप के निकट पहुंची, तभी हाईवे क्रॉस कर रही एक नीलगाय कार के सामने आ गई।
विज्ञापन

कार को नीलगाय से बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई और गलत दिशा पर जाते हुए घिसटती हुई लगभग 80 मीटर दूर गन्ने के खेत में जाकर पलट गई। कार सवारों के चीखने और शोर मचाने पर पेट्रोल पंप के निकट चाय की दुकान पर बैठे लोगों ने प्रयास करके तीनों को खेत में पलटी हुई कार से बाहर निकाला। पता चला है कि तीनों के कार से बाहर निकलते ही कार में आग लग गई, लेकिन पेट्रोल पंप से अग्निशमन यंत्र लाकर तत्काल आग को बुझा लिया गया। हादसे की खबर मिलते ही तीनों घायलों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्हें इलाज के लिए बिलारी नगर के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो परिचय-11,12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed