फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The car turned into a ball of fire after colliding with a bike, the family saved their lives by jumping out

Moradabad News: बाइक से टकराने के बाद आग का गोला बनी कार, परिवार ने कूदकर बचाई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
The car turned into a ball of fire after colliding with a bike, the family saved their lives by jumping out
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दिल्ली हाईवे पर उमरी सब्जीपुर गांव के पास व्यापारी की कार एक बाइक से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। कार में सवार व्यापारी और उनके परिवार के सदस्यों ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में घायल बाइक सवार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र के वैभव नगर निवासी व्यापारी नवीन सिंघल बुधवार सुबह पत्नी और बच्चों के साथ नैनीताल घूमने जा रहे थे। कार उनका चालक चला रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे नवीन सिंघल की कार हाईवे पर उमरी सब्जीपुर गांव के पास पहुंची। इसी दौरान सामने से उमरी सब्जीपुर गांव निवासी मुकेश कुमार बाइक से आ रहा था। बारिश के कारण मुकेश ने अचानक ब्रेक लगाए तो बाइक फिसल गई। इसके कारण बाइक कार से टकरा गई, हादसे में मुकेश घायल हो गया।
विज्ञापन

बाइक से टकराने के बाद कार में आग लग गई। कार से उठतीं लपटें देखकर नवीन सिंघल, उनकी पत्नी, बच्चे और चालक ने कूदकर जान बचा ली। नवीन ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को फोन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मुकेश कुमार को अस्पताल भिजवा दिया। व्यापारी नवीन सिंघल का परिवार वापस घर लौट गया। प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया ने बताया कि गनीमत रही कि कार सवार परिवार सुरक्षित बच गया। किसी ने शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed