फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The cage set up to catch the leopard remained empty even on the fifth day.

Moradabad News: तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा पांचवें दिन भी खाली

Tue, 09 Jun 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 09 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The cage set up to catch the leopard remained empty even on the fifth day.
कांठ। तहसील क्षेत्र के गांव फलैदा में वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा पांच दिन से खाली पड़ा है। पिंजरे को तेंदुए के आने का इंतजार है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह टीम के साथ क्षेत्र में लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कांठ तहसील क्षेत्र को वन विभाग ने पहले से ही तेंदुआ बाहुल्य घोषित किया हुआ है। यहां भारी संख्या में तेंदुए और उनके शावक हैं। तेंदुओं द्वारा अभी पिछले दिनों बच्चों सहित दस लोगों को हमला घायल कर दिया था। कांठ तहसील क्षेत्र के गांव फलैदा में लगातार शावकों सहित तेंदुआ दिखाई देने का दावा भी ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है। जिसे देखते हुए वन विभाग ने चार जून को यहां तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, लेकिन सोमवार की शाम तक भी यह पिंजरा खाली पड़ा हुआ है। इनमें अभी तक तेंदुआ नहीं आया है। इधर वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, वन दरोगा राजेंद्र सिंह टीम के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और पंपलेट आदि का वितरण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed