फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The businessman's mother was made to take away gold bangles and rings by wrapping stones in foil.

Moradabad News: पन्नी में पत्थर लपेट कर कारोबारी की मां से उतरवा ली सोने की चूड़ी और अंगूठी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
The businessman's mother was made to take away gold bangles and rings by wrapping stones in foil.
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम कारोबारी अमनदीप सिंह की मां अमरजीत कौर (60) से महिला ठग और उसके साथियों ने घर के हालात ठीक करने का झांसा देकर सोने की चूड़ी और अंगूठी उतरवा ली और उन्हें एक पन्नी में सोने की अंगूठी और 90 हजार रुपये बताकर दे दी। इसके बाद मौके से भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के कोठीवाल नगर निवासी अमनदीप सिंह सिलाई मशीन कारोबारी हैं। उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराए केस में बताया कि उनकी मां अमरजीत कौर बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे बाजार मं गोलगप्पे खाने गई थीं। रास्ते में एक महिला और उसके दो साथी मिल गए। महिला ने कारोबारी की मां से बातचीत शुरू कर दी और कहा कि आपके घर के हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। उन्हें कुछ उपाय कराना चाहिए। इसी दौरान महिला के साथ में मौजूद दोनों युवकों ने महिला की बातों को दोहराया और कहा कि कुछ उपाय कराना चाहिए। सागर सराय रोड के पास उन्होंने अमरजीत कौर को रोक लिया और कहा कि वह अपनी चूड़ी और अंगूठी उन्हें दे दें और हम से 90 हजार रुपये और दो सोने की चूड़ी ले लें। इसके बाद उनके घर के हालात ठीक हो जाएंगे। आरोपियों ने अमरजीत से चूड़ी, अंगूठी एक पन्नी में डलवा दी और अपनी पन्नी में लिपटे 90 हजार रुपये और सोने की दो चूड़ी बता कर दे दीं।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता अपने घर चली गईं और उन्होंने अपनी बहू सुरेंद्र कौर को पन्नी दे दी तो देखा कि उसमें पत्थर हैं। यह देखकर सास बहू के होश उड़ गए। अमरजीत कौर ने इसकी जानकारी अपने बेटे को दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी महिला और उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed