फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The brother-in-law tried to rape the woman, the husband got married for the second time.

जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने दूसरी महिला से कर लिया कोर्ट मैरिज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The brother-in-law tried to rape the woman, the husband got married for the second time.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि पति ने दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी देहरादून निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी से पहले बताया गया कि युवक टाइल्स कारोबार है, मगर शादी के बाद पता चला है कि वह साझे में टाइल्स का काम करता है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने दस लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की और कमरे में बंद कर दी। आरोप है कि यहां 16 जुलाई 2020 को जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म का किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से निकल कर अपने मायके पहुंची और मायके वालों को आपबीती सुनाई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 18 मई को पति ने उसे कॉल की और बताया कि उसने दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज कर ली है। एसएसपी बबलू कुमार ने महिला थाना प्रभारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed