फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The brother-in-law tried to rape the woman, the husband gave triple talaq

देवर की दुष्कर्म की कोशिश, पति ने दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
The brother-in-law tried to rape the woman, the husband gave triple talaq
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने देवर पर दुष्कर्म की कोशिश करने और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि दो साल पहले उसका निकाह सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी युवक के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व उनके परिजनों ने तंग करना शुरू कर दिया था। बेटी होने पर भी पति ने तीन तलाक देने की धमकी दी। 26 जून 2021 की शाम करीब छह बजे वह अपने कमरे में मौजूद थी। इसी दौरान वहां देवर पहुंच गया। आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर परिजन आ गए। उन्होंने भी महिला को ही बुरा भला कहा। जब पति घर लौटा तो महिला ने उसे आपबीती सुनाई तो वह भड़क गया। आरोप है कि पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद महिला को घर से निकाल दिया गया। पीड़िता अपने मायके पहुंची और मायके वालों को आपबीती सुनाई। एसएसपी पवन कुमार ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed