Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The bride got the groom kidnapped and killed a day before the wedding

Rampur News: शादी से एक दिन पहले दूल्हे का अपहरण कराकर दुल्हन ने कराई हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The bride got the groom kidnapped and killed a day before the wedding
रामपुर। शादी से एक दिन पहले खुद को दुल्हन का चचेरा भाई बताकर दूल्हे के घर पहुंचे दो बाइक सवारों ने दूल्हे का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव अजीमनगर क्षेत्र के रतनपुरा शुमाली गांव के जंगल में फेंक दिया। परिजनों ने इस मामले में होने वाली दुल्हन के साथ ही उसके प्रेमी व दो अन्य साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आरोपियों की निशानदेही पर दूल्हे का शव बरामद कर लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

हत्या का यह मामला गंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र के मोहल्ला गूजर टोला स्थित फकीरों वाला फाटक निवासी निहाल (25) पुत्र मुशर्रत अली का विवाह भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी आशक अली की बेटी गुलफशां से तय हुआ था। निहाल के भाई नायब शाह के मुताबिक निहाल की रविवार को धनुपुरा बरात जानी थी, लेकिन 14 जून को दोपहर में वैवाहिक कार्यक्रमों के बीच निहाल के पास एक युवक का फोन आया, जिसमें उसने खुद को उसका चचेरा साला बताते हुए नए कपड़ों का साइज दिलाने की बात कहकर उसे घर से बाहर बुला लिया। नायब के अनुसार निहाल को दो युवक बाइक पर बैठाकर ले गए। इसके बाद से उसका कोेई पता नहीं चला।
विज्ञापन

निहाल के परिजनों ने होने वाली दुल्हन व उसके एक प्रेमी के अलावा दो अन्य साथियों पर अपहरण और उसकी हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा के जंगल में निहाल का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में निहाल के भाई नायब की ओर से गंज थाने में धनुपुरा निवासी गुलफशां, इसी गांव के सद्दाम, फरमान और अनीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नायब का आरोप है कि गुलफशां ने अपने प्रेमी सद्दाम के साथ मिलकर उनके भाई की हत्या कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी को जेल भेज दिया है। परिवार के आरोपों की जांच की जा रही है।- अतुल श्रीवास्तव, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed